नोएडा। पूरी दुनिया में आज यानी 5 अगस्त को फ्रेंडशिप-डे मनाया जा रहा है। फ्रेंडशिप-डे अगस्त के पहले संडे को मनाया जाता है। कुछ दोस्त ऐसे भी होते हैं, जो जीवनसाथी बन जाते हैं अौर उनकी कहानी लोगों के लिए मिसाल बन जाती है। हम भी आपको एक ऐसे ही खास शख्स की कहानी बताते हैं, जिन्होंने मजहब की दीवार तोड़कर पहले तो हिंदू युवती से दोस्ती की और फिर उनसे शादी की।