नोएडा। रक्षाबंधन, 15 अगस्त, जन्माष्टमी, दशहरा या दीवाली, मतलब छुट्टी। त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और अब लोगों ने घूमने का प्लान भी बनाना शुरू कर दिया है। अगस्त के बाद अब सितंबर और अक्टूबर पर नजर है। अगस्त में तो 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस और 22 अगस्त को बकरीद का अवकाश निकल चुका है। रक्षाबंधन को रविवार पड़ गया था। अब सिंतबर और अक्टूबर में कुछ सरकारी अवकाश्ा है। इन दिनों स्कूल, कॉलेज व सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। हां, महिलाओं के लिए कुछ छुट्टियां ज्यादा रहेंगी।