8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुन्ना बजरंगी का हत्यारोपी आया सामने, बोला- हां मैंने ही की हत्या

सुनील राठी ने किया कबूल किया मुन्ना बजरंगी की हत्या जुर्म
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 10 Jul 2018, 12:30 PM IST

baghpat

मुन्ना बजरंगी का हत्यारोपी आया सामने, बोला- हां मैंने ही की हत्या

बागपत. बागपत जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या को अंजाम सुनील राठी ने ही दिया था। एसपी बागपत के सामने सुनील राठी ने इस बात को स्वीकार कर लिया है। अब बताया जा रहा कि मुन्ना बजरंगी को एक के बाद एक ताबड़तोड़ 9 गोलियां मारी गई हैं, जिससे उसकी मौत हो गई।

मुन्ना बजरंगी के सीने में मिली ऐसी चीज जिसे देख डॉक्टर भी रह गए हक्के-बक्के

बागपत जेल में हुए गोलीकांड में भले ही परिजन सुनील राठी पर सीधे आरोप न लगा रहे हों, लेकिन सुनील राठी ने अपने जुर्म का इकबाल कर लिया है। सुनील राठी की मानें तो उसने ही मुन्ना बजरंगी पर गोलिया चलाईं और उसकी हत्या कर दी। वहीं सूत्रों की मानें तो पहले दोनो ने एक साथ बैठकर चाय पी। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और जेल में मौजूद सुनील राठी के गुर्गों ने मिलकर मुन्ना बजरंगी की पिटाई की। इसके बाद गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी।

Munna Bajrangi Murder: इन 5 बड़ी वजहों से सुनील राठी ने बरसाई्ं गोलियां!

बता दें कि हत्या का आरोप सुनील राठी पर लगा है, लेकिन उसने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया? क्या वह पूर्वांचल में अपना नाम चाहता है या सुपारी लेकर उसकी हत्या की या फिर उसके भाई से साथ जेल में हुई मारपीट का बदला लेने के लिए यह हत्या की है। इससे अभी तक पर्दा नहीं उठ सका है। हालांकि सुनील राठी ने मुन्ना बजरंगी की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। एसपी बागपत ने इस बात की पुष्टि की है।

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद इन लोगों की बढ़ा दी गई सुरक्षा

वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हो हुआ है कि मुन्ना बजरंगी को 9 गोलियां मारी गई थीं। जबकि हत्या के समय मौके से कारतूसों के 10 खोके बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं तलाशी के दौरान गटर से भी 22 जिंदा कारतूत मिले हैं। जिला जेल उदय प्रताप की और से केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि एक तहरीर मुन्ना बजरंगी की पत्नि सीमा ने भी दी है, जिसके आधार पर भी जांच की जा रही है।

विदेश में फंसी भारतीय महिला ने रो-रोकर सुनाई आपबीती, बोली- यहां हो रहा जानवरों से भी बदतर सलूक, देखें वीडियो-