इसमें कहा गया है कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और सूचना एवं प्रसारण मामलों के मंत्री जावड़ेकर को अतिरिक्त प्रभार दिया जाएगा। बयान में आगे कहा गया कि प्रधानमंत्री द्वारा दी गई सलाह के अनुसार, राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि जावड़ेकर को उनके मौजूदा विभागों के अलावा, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाए। सावंत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में शिवसेना के एकमात्र प्रतिनिधि थे।