प्रयागराज में संगम तट पर माघ मेला चल रहा है और 12 फरवरी को पूर्णिमा स्नान होने वाला है। इस पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाने आते हैं। प्रशासन को पहले से ही अनुमान था कि 11-12 फरवरी को भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे, लेकिन अपेक्षा से ज्यादा भीड़ उमड़ने के कारण रेलवे को 9 फरवरी को ही संगम स्टेशन बंद करने का निर्णय लेना पड़ा।