CGPSC Updates 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में अध्यक्ष का पद करीब एक महीने से खाली है। पूर्व अध्यक्ष रीता शांडिल्य का कार्यकाल 8 सितंबर को समाप्त हो गया था, लेकिन अब तक नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई है। वहीं, किसी सदस्य को कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी नहीं सौंपी गई है। ऐसे में आयोग के कामकाज और आगामी भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर अभ्यर्थियों की नजर सरकार के अगले फैसले पर टिकी है। नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए किसी आईएएस अधिकारी के नाम पर सहमति बनाने की चर्चा भी सामने आ रही है।