26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / VIDEO सिलेंडर के मूल्य वृद्धि के खिलाफ CONGRESS का रतलाम में प्रदर्शन

VIDEO सिलेंडर के मूल्य वृद्धि के खिलाफ CONGRESS का रतलाम में प्रदर्शन

हाल ही में केंद्र की नरेंद्र मोदी के अगुवाई वाली सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में मृल्य वृद्धि की है। इसके खिलाफ शनिवार को महिला व शहर कांगे्रस ने मध्यप्रदेश के रतलाम में जोरदार प्रदर्शन नगर निगम के गेट पर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी केंद्र सरकार के खिलाफ करते हुए मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 15 Feb 2020, 1:53 PM IST

congress protest in ratlam

congress protest in ratlam

रतलाम। हाल ही में केंद्र की नरेंद्र मोदी के अगुवाई वाली सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में मृल्य वृद्धि की है। इसके खिलाफ शनिवार को महिला व शहर कांगे्रस ने मध्यप्रदेश के रतलाम में जोरदार प्रदर्शन नगर निगम के गेट पर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी केंद्र सरकार के खिलाफ करते हुए मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की। हालांकि शहर में कांगे्रस के 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता है, लेकिन आंदोलन में 125 से कुछ अधिक ही पहुंचे।

रतलाम सर्किल में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने एयरपोर्ट मंजूर किया

दोपहर करीब 12.30 बजे बाद महिला कांगे्रस प्रदेश कार्यवाह अध्यक्ष यास्मिन शेरानी, महिला कांगे्रस शाहर अध्यक्ष अदिति दवेसर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, पूर्व पार्षद मुबारिक खान, हितेश पेमाल, बसंत पंड्या, जोएब आरिफ आदि एकत्रित हुए। इसके बाद सबसे पहले महंगाई के पुतले को जलाया गया। इस दौरान जमकर पीएम नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान पुलिस बल खडे़ - खडे़ देखता रहा।

PINK BOOK VIDEO दिल्ली रतलाम मुंबई के बीच 200 की स्पीड करने के लिए राशि जारी

बाद में सिलेंडर को उठाया
इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को हाथ में उठाकर करीब डेढ़ मिनट तक नारेबाजी की। बाद में नगर निगम से लेकर पुराने कलेक्टर कार्यालय तक महिला कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली में जमकर नारेबाजी की गई। यहां पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में गैस के सिलेंडर में हुई 200 रुपए की मूल्य वृद्धि को वापस लेने, महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में फिर से लाकर उसको संसद में पास करने, महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की गई है।

25 फरवरी तक इन ट्रेनों के बदले रहेंगे रूट, यात्रा करने से पहले देख लें लिस्ट

आंकड़ों के साथ दिया तर्क

ज्ञापन में गणित के आंकड़ों के साथ तर्क दिया गया है। इसमे लिखा गया है कि 6 वर्ष में खुदरा महंगाई दर में सर्वाधिक उछाल आया है। इस समय यह 7.59 प्रतिशत है। इससे सब्जी के दाम 50.19 प्रतिशत, दाल के दाम 19.71 प्रतिशत, मसालों के दाम 8.02 प्रतिशतम व अनाज के दाम 5.25 प्रतिशत बढ़ गए है। इससे गरीब व गृहणियों को जीवन चलाने में परेशानी हो रही है।

ज्योतिष : शनि की शुक्र पर नजर, पांच राशि वालों का होगा तबादला

शुभ विवाह मुहूर्त 2020 : एक साल में सिर्फ 56 दिन होंगे सात फेरे

मार्च में छह दिन बंद रहेंगे बैंक, 17 फरवरी से आंदोलन की शुरुआत

फन ए रतलाम 16 फरवरी को

अब शराब पीकर ट्रेन चलाई तो जाएगी आप की 'नौकरी'

उज्जैन फतेहाबाद ट्रेन इसी माह