26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / फन ए रतलाम 16 फरवरी को

फन ए रतलाम 16 फरवरी को

रोटरी गार्डन के बाहर दो बत्ती पर होगा आयोजन, इस बार की थीम स्वच्छ रतलाम स्वस्थ्य रतलाम, फुड स्टॉल, संगीत, फन गेम्स, राइड्स से लेकर होगी प्रतियोगिताएं
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 14 Feb 2020, 12:14 PM IST

Fun e Ratlam on 16 February

Fun e Ratlam on 16 February

रतलाम। एक बार फिर से प्रशासन व नगर निगम मिलकर आगामी 16 फरवरी को फन ए रतलाम का आयोजन करने जा रहा है। सुबह 6.30 बजे से 10.30 बजे तक चार घंटे के दौरान विविधता भरे हुए आयोजन होंगे। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। आयोजन में ऊंट, हाथी, घोडे़ की सवारी से लेकर संगीत, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच तो मिलेगा ही इसके अलावा भूख लगने पर नाश्ते की भरपुर व्यवस्था रहेगी। इस बार आयोजन की थीम स्वच्छ रतलाम स्वस्थ्य रतलाम रखी गई है।

रतलाम सर्किल में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने एयरपोर्ट मंजूर किया

पिछल वर्ष 16 फरवरी को जब नगर निगम ने शहर में दो बत्ती व हनुमान ताल पर इसका आयोजन किया था तो शहर को काफी लोगों ने इसको पसंद किया था। इस आयोजन में तत्कालीन डीआरएम से लेकर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक तक ने सहभागिता की थी। इसके अलावा शहर के विभिन्न मोहल्लों से लोग आए थे।

PINK BOOK VIDEO दिल्ली रतलाम मुंबई के बीच 200 की स्पीड करने के लिए राशि जारी

IMAGE CREDIT: Raghavendra

मंच मिलने से हुए थे प्रसन्न

इस आयोजन की सबसे बड़ी बात यह है कि स्थानीय प्रतिभा को मंच दिया जाता है इसमे अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलने से स्थानीय युवा कलाकार काफी प्रसन्न हुए थे। एक बार फिर इस आयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इसमे गिटार, सितार, गायन, तबला से लेकर नृत्य तक की प्रतिभा दिखाई जा सकती है। इसके अलावा नाश्ते के अलग-अलग स्टॉल रहेंगे। इनमे मराठी चकली से लेकर दक्षिण का प्रसिद्ध मसाला डोसा, इडली आदि भी मिलेगा। इतना ही नहीं आपको अगर सेहत की चिंता है तो हरे मुंग से लेकर अन्य उत्पाद भी मिलेंगे।

14 फरवरी को होगी वसीम-अकरम की शादी, कार्ड पर छपवाया गणेशजी का फोटो, लिखा- श्रीगणेशाय नम:

हाथी घोड़ा से लेकर ऊंट की सवारी

इतना ही नहीं इसमे इसमे हाथी, ऊंट, घोडे़ आदि की सवारी का आनंद भी शहरवासी ले पाएंगे। इसके अलावा बेहतर यह है कि रोटरी गार्डन के बाहर की मुख्य सड़क पर होने के चलते झूले, चकरी आदि गार्डन में मिलेंगे।

25 फरवरी तक इन ट्रेनों के बदले रहेंगे रूट, यात्रा करने से पहले देख लें लिस्ट

स्वच्छ रतलाम स्वस्थ्य रतलाम को याद रखे

इस बार फन ए रतलाम की मुख्य थीम स्वच्छ रतलाम स्वस्थ्य रतलाम है। शहरवासी इसको याद रखें व इस अभियान को सफल बनाए। इसके अलावा जो आयोजन है उसमे परिवार के साथ जरूर आए।

- तपस्या परिहार, उपायुक्त, नगर निगम

ज्योतिष : शनि की शुक्र पर नजर, पांच राशि वालों का होगा तबादला

शुभ विवाह मुहूर्त 2020 : एक साल में सिर्फ 56 दिन होंगे सात फेरे

शुभ विवाह मुहूर्त 2020 : एक साल में सिर्फ 56 दिन होंगे सात फेरे

VIDEO : CAA, NRC, PM नरेंद्र मोदी से लेकर उद्योगपति AMBANI पर जैन मुनि ने बोली बड़ी बात

वो मासूम बिलखती रही, यह बलात्कार करते रहे