10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP के इस बडे़ अस्पताल में मरीजों का सवाल: डॉक्टर AC में, हमारे साथ भेदभाव क्यों

महिला वॉर्ड में लगा हुआ कूलर पानी भरने के नाम पर हटाया तो तीन घंटे बाद आया, जबकि पुरुष वार्ड के कूलर में पानी खत्म होने के बाद चार घंटे तक बोलने के बाद भी कोई नहीं आया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 15 Jun 2019, 9:09 AM IST

 latest hindi news

madhya pradesh hospital latest hindi news

रतलाम। शहर में शुक्रवार शाम को हुई हल्की बारिश ने सुबह से उमस कायम रखी। इसके बाद भी रेलवे अस्पताल में मरीजों को कूलर की सुविधा नहीं मिल पाई। महिला वॉर्ड में लगा हुआ कूलर पानी भरने के नाम पर हटाया तो तीन घंटे बाद आया, जबकि पुरुष वार्ड के कूलर में पानी खत्म होने के बाद चार घंटे तक बोलने के बाद भी कोई नहीं आया। इन सब के बीच चिकि त्सक एसी कक्ष में रहे तो मरीज नाराज हुए।

यह भी पढे़ं -BREAKING VIDEO यात्री अपनी रक्षा स्वयं करें, क्योकि भूखे रहकर 48 घंटे तक ट्रेन चलाएंगे इंजन चालक


असल में रेलवे अस्पताल में कूलर निविदा के साथ लगाए जाते है। जो विभाग से कार्य करता, उसने नहीं किया तो डीआरएम के निर्देश पर कूलर खरीदने के ही आदेश दे दिए गए। अब स्थिति ये है कि कूलर की खरीदी तो हुई, लेकिन ये काफी छोटे है। एक बडे़ वार्ड में इनकी हवा अंतिम मरीज तक नहीं पहुंच पाती है।

यह भी पढे़ं -2 जुलाई को आ रहा सूर्य ग्रहण, राशियों पर होगा यह असर

8 वार्ड, 125 बेड, कूलर कम
रेलवे अस्पताल में कुल 8 वार्ड है। 125 बेड वाले अस्पताल में 8 कूलर खरीदे गए। बडे़ वॉर्ड में कम से कम 20 बेड है। अब स्थिति ये है कि जहां कूलर लगाए जाते है, उससे तीसरे बेड तक ही हवा नहीं आ पाती। महिला वॉर्ड के कूलर में पानी भरने भेजा गया। जिनका ये काम था, वो अन्य कार्य में व्यस्त हो गई। तीन घंटे बाद जब मरीजों के परिजनों ने हंगामा किया तो कूलर भेजा गया। पुरुष वार्ड में तो चार घंटे तक कूलर में पानी ही नहीं था। इसके बाद मरीजों के परिजनों ने तीन बार शिकातय की, तब जाकर चार घंटे बाद पानी भरने का काम हुआ।

यह भी पढे़ं -LATEST VIDEO सबसे बडे़ स्टेशन पर भी जलसंकट

सिर्फ एक कूलर
इतने बडे़ वार्ड में सिर्फ एक कूलर लगाया गया है। दिन हो या रात, रुम तपता रहता है। एक बार डॉक्टर साहब भी यहां रहकर देखें तो उनको समझ आए कि किस तरह का मजाक कूलर के नाम पर किया गया है।
- अमित शर्मा, मरीज के परिजन

शिकायत का इंतजार
हम तक किसी ने मरीज ने कोई शिकायत नहीं की है। इसके बाद भी अगर समस्या है तो स्वयं जाकर देखुंगा।
- डॉ. एके मालवीय, अधीक्षक, रेलवे अस्पताल


यह भी पढे़ं - ट्रोल हो रहा DRMRatlam का ये ट्वीट, हर कोई उड़ा रहा मजाक