26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / VIDEO तपती धूप में कर्मचारी सुधार रहे रेलवे ट्रैक

VIDEO तपती धूप में कर्मचारी सुधार रहे रेलवे ट्रैक

रेल मंडल में इंजीनियरिंग विभाग मालगाड़ी का कुशलता से संचालन हो इसके लिए ब्लॉक लेकर लगातार ट्रैक व ब्रिज में सुधार कार्य कर रहा है। इसलिए तपती धूप में कर्मचारी सुधार कार्य रेलवे ट्रैक पर कर रहे है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 2 May 2020, 10:21 AM IST

रेलवे ने की पेशकश, अब जरूतरमंद लोगों मात्र 15 रूपये में मिलेगा भोजन का पैकेट

Total lock down in the city while railway employees on duty,Total lock down in the city while railway employees on duty,

रतलाम. रेल मंडल में इंजीनियरिंग विभाग मालगाड़ी का कुशलता से संचालन हो इसके लिए ब्लॉक लेकर लगातार ट्रैक व ब्रिज में सुधार कार्य कर रहा है। रेलवे के अनुसार रेलवे ट्रैक पर यात्री ट्रेन हो या मालगाड़ी, संचालन के लिए यह सुधार कार्य महत्वपूर्ण है। इसलिए तपती धूप में कर्मचारी सुधार कार्य रेलवे ट्रैक पर कर रहे है।

लॉकडाउन - 2.0 : 3 मई के बाद भी करना पड़ सकता है ट्रेन और प्लेन में सफर के लिए इंतजार







रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान भी सीमित कर्मचारी व रोटेशन के आधार पर ट्रैक मशीन की सहायता से ट्रैक मैंटेनर कार्य कर रहे है। मंडल का इंजीनियरिंग विभाग इस दौरान रेलवे ट्रैक, ब्रिज, रेल भवन आदि का रखरखाव कर रहा है। इस दौरान ट्रैक की टैम्पिंग, पटरी बदलना, पटरी को हटाकर नए जोड़ लगाना आदि कार्य नियमित किए जा रहे है। अब तक टाई टैपिंग मशीन की सहायता से 174.85 किमी रेलवे ट्रैक की जांच की गई है। इसके अलावा इसमे शामिल 105 खराबी को सुधार किया गया है। इस दौरान इंदौर देवास उज्जैन, रतलाम चंदेरिया सेक्शन जो सिंगल लाइन है वहां ब्लॉक लेकर कार्य जारी है। अब तक मंडल के 15 ब्रिज की जांच की गई है। इसके अलावा कॉलोनियों में भी रखरखाव जारी है।

कोरोना के संकट में बेटियों ने निभाया फर्ज: मां को दिया कांधा और मुखाग्नि

सुरक्षा जांच हुई शुरू
कोरोना वायरस में लगे लॉकडाउन के बाद ट्रेन चलाने के पहले रेलवे ने आरडीएसओ के विशेष दल को मंडल के सभी ट्रैक की सुरक्षा की जांच करने भेजा है। लखनऊ से आए इस विशेष दल ने शुक्रवार को रतलाम - गोधरा - रतलाम के सेक्शन की जांच की है। चार मई तक पूरे मंडल के हर सेक्शन के ट्रैक की जांच होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस प्रकार की जांच हर एक से तीन माह में होती है। पिछले माह ही आरडीएसओ के दल ने आकर रतलाम मंडल के विभिन्न सेक्शन में जाकर ट्रैक की सुरक्षा की गहनता से जांच की थी। अब फिर से यह शुरू हो गया है। एक मई को आरडीएसओ की विशेष ट्रेन सुबह करीब 7 बजे बाद रतलाम से गोधरा तक के सेक्शन में ट्रैक की जांच करने गई व शाम को वापस आई। इसको तकनीकी विशेषज्ञ स्पीड ट्रायल भी बता रहे है।

हो गया निर्णय, इस दिन से चलेगी ट्रेन, यह रहेगा तरीका

इधर घर से हो रहा काम
कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन में रेलवे कर्मचारी भी फंसे हुए है। करीब एक दर्जन कर्मचारी इस प्रकार के है जो उन क्षेत्र में रहते है जहां लॉकडाउन लागू किया गया है। अब यह कर्मचारी घर में रहकर कार्य कर रहे है। रेलवे ने भी इन कर्मचारियों को संदेश दिया है कि घर में रहिए व सुरक्षित रहिए। इस समय मंडल मुख्यालय पर काम करने वाले २ मास्टर, एक लॉबी सुपरवाईजर, एक गार्ड, ट्रेन के चालक, सहायक चालक सहित मंडल की विभिन्न शाखाओं में कार्य करने वाले कर्मचारी लॉकडाउन क्षेत्र में जो रहते है, वे घर से ही कार्य कर रहे है। इनमे रनिंग विभाग के कर्मचारियों को छोड़ दिया जाए तो शेष घर से ही रेलवे के ऑपरेशन को चला रहे है। जरुरत होने पर उनको बता दिया जाता है कि मांगी गई जानकारी को तुरंत दिया जाए।

कोरोना इफेक्ट : स्कूल खुलने को लेकर होगा यह बड़ा निर्णय

VIDEO लॉकडाउन में बाहर आए नाग देवता, पुलिस ने कर दिया बंद

घर का बुझ गया नन्हा चिराग, ऑनलाइन ही किए 14 वर्षीय बेटे के अंतिम दर्शन

3 मई तक नहीं चलेगी कोई ट्रेन, रिफंड मिलेगा इस तरह

VIDEO यात्री ट्रेन चलाने से पहले रेलवे ने जारी की पांच शर्ते