26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / VIDEO RSS के इतिहास में पहली बार कुटुंब शाखा से हुई प्रार्थना

VIDEO RSS के इतिहास में पहली बार कुटुंब शाखा से हुई प्रार्थना

मालवा प्रांत में तीन हजार से अधिक घरों में कोरोना वायरस के चलते हुआ आयोजन
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 20 Apr 2020, 9:11 AM IST

RSS LATEST NEWS

RSS LATEST NEWS

रतलाम. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने समय अनुसार स्वयं में बड़ा परिवर्तन किया है। कोरोना वायरस के चलते मैदान में लगने वाली शाखाएं अब कुटुंब में लग रही है। संघ के इतिहास में पहली बार स्वयं सेवक घर में एक घंटे की शाखाएं लगा रहे है। इन सब के बीच रविवार को मालवा प्रांत के तीन हजार से अधिक घर में स्वयं सेवकों ने परिवार के साथ संघ की प्रार्थना रविवार शाम को की।

Ratlam में डॉक्टरों ने कहा कोरोना से बचना है तो रोज करें इनका सेवन







असल में आरएसएस के सरकार्यवाह भय्याजी जोशी ने रविवार की शाम को 5.30 बजे अपने अपने घर में रहते हुए संघ की प्रार्थना करने की अपील की थी। इस आयोजन में मालवा प्रांत के तीन हजार से अधिक तो देशभर के 50 लाख से अधिक परिवार शामिल हुए। संघ पदाधिकारियों के अनुसार जब तक लॉकडाउन व कोरोना वायरस का प्रभाव है, तब तक अस्थायी व्यवस्था के अंतर्गत कुटुं्रब शाखा की शुरुआत की गई है।

Good News: Ratlam में होगी कोरोना की जांच

यह हो रहा इससे लाभ

एक स्वयं सेवक ने बताया कि कुटुंब शाखा की शुरुआत होने से बड़ा लाभ यह हुआ कि परिवार के अन्य सदस्य जिनमे महिलाएं, बच्चे शामिल है, उनको संघ को समझने का अवसर मिला। स्कूल व ट्यूशन के चलते जो बच्चे चाहते हुए भी सुबह संघ की शाखा में नहीं जा पाते थे, अब उनको भी कुटुंब शाखा होने से इसमे शामिल होने का लाभ मिला। इसके साथ ही कुटुंब शाखा के माध्यम से संस्कारों को पुन:जिर्वित करने व व्यक्ति के चरित्र निर्माण की प्रक्रिया गति से जारी रखने कार्य हुआ। फोन पर दी सूचनाकुछ दिन पूर्व ही डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर संघ स्वयं सेवकों ने वीडिओ संदेश को सुना था व बाबा साहब को याद किया था। रविवार के आयोजन को सफल करने के लिए फोन पर गांव गांव सूचना दी गई। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र तक संघ कितना मजबूत है, यह देखना भी रहा।

सोमवार से खुलेंगे कार्यालय : कर्मचारियों के लिए DOCTOR ने दी यह खास सलाह

राष्ट्रीय संस्कारों का सशक्त प्रमाण

संघ इस समय समाज में अपने सेवा कार्यो का उत्तरदायित्व का निर्वाहन बेहतर तरीके से कर रहा है। इसके साथ साथ शाखा के नियमित कार्य का पालन भी वह अपने परिवार में कर रहा है। यह संघ के स्वयं सेवक के राष्ट्रीय संस्कारों का सशक्त प्रमाण है। इसी के अंतर्गत रविवार को शाखा प्रार्थना का आयोजन किया गया।

- डॉ. रत्नदीप निगम, रतलाम विभाग प्रचार प्रमुख

घर में थे पांच लाख रुपए, 91 साल की महिला ने कलेक्टर को कोरोना वायरस से लडऩे दे दिए

घर का बुझ गया नन्हा चिराग, ऑनलाइन ही किए 14 वर्षीय बेटे के अंतिम दर्शन

VIDEO रतलाम में घर से निकलते ही, पुलिस देती है सटाक

VIDEO नियमों का उल्लंघन: कंटेनमेंट एरिया में बेखौफ घुमती रही महिलाएं

VIDEO रतलाम में आरएसएस के स्वयं सेवकों ने घर में रहकर किया यह कार्य