रतलाम. शहर में भी सड़क पर नोट मिलने की घटनाएं सामने आने लगी है। सोमवार को सज्जन मिल रोड स्थित एक गली में नोट मिलने की बात सामने आई तो शाम को आरडीए के सामने नोट होने की बात सामने आई। दोनों घटनाओं से लोगों में दहशत का वातावरण हो गया। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने के अंतर्गत सज्जन मिल के पास एक गली में मिले नोट नकली निकले जबकि आरडीए के पास से मिले नोट एक युवक के गिर थे, कुछ देर बाद वह ढूंढते हुए नोट लेने पहुंच गया।