26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / देखें VIDEO जो साथ दे इंडिया, फिर मुस्कराएगा इंडिया, जीत जाएगा इंडिया

देखें VIDEO जो साथ दे इंडिया, फिर मुस्कराएगा इंडिया, जीत जाएगा इंडिया

कोरोना वायरस से लड़ी जा रही जंग में पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर इस समय पूरा देश लॉकडाउन के चलते अपने घर में है। इन सब के बीच कुछ लोग इस प्रकार के भी है जो लगातार कार्य कर रहे है। हम बात कर रहे है, रेल कर्मचारियों की। पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल के कर्मचारियों ने कोविड - 19 को परास्त करने के लिए जो साथ दे इंडिया फिर मुस्कराएगा इंडिया जीत जाएगा इंडिया नाम से वीडिओ जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 21 Apr 2020, 11:28 AM IST

देखें VIDEO जो साथ दे इंडिया, फिर मुस्कराएगा इंडिया, जीत जाएगा इंडिया

देखें VIDEO जो साथ दे इंडिया, फिर मुस्कराएगा इंडिया, जीत जाएगा इंडिया

रतलाम. कोरोना वायरस से लड़ी जा रही जंग में पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर इस समय पूरा देश लॉकडाउन के चलते अपने घर में है। इन सब के बीच कुछ लोग इस प्रकार के भी है जो लगातार कार्य कर रहे है। हम बात कर रहे है, रेल कर्मचारियों की। पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल के कर्मचारियों ने कोविड - 19 को परास्त करने के लिए जो साथ दे इंडिया फिर मुस्कराएगा इंडिया जीत जाएगा इंडिया नाम से वीडिओ जारी किया है। इस वीडिओ को रेल कर्मचारी व उनके परिजन ने ही मिलकर बनाया है।

VIDEO यात्री ट्रेन चलाने से पहले रेलवे ने जारी की पांच शर्ते







रतलाम मंडल के कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्यों द्वारा कोरोना वायरस के खिलाफ एक छोटी सी प्रस्तुति वीडिओ के माध्यम से देकर देश को एक जुट किस तरह रखा जाए व इसके खिलाफ लड़ाई किस तरह लड़ी जाए यह जारी किया है। इसमे गीत के बोल जो साथ दे सारा इंडिया, फिर मुस्कुराएगा इंडिया, फिर जीत जाएगा इंडिया है। इस वीडिओ में रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारी रमेश सोलंकी सहित कई अन्य कर्मचारियों ने अपनी भूमिका निभाई है। बड़ी बात यह है कि पहली बार रेलवे के इस वीडिओ में उन महिलाओं को भी शामिल किया गया है जो रेल कर्मचारी नहीं है, लेकिन उन कर्मचारियों के परिवार के सदस्य है जो लगातार कोरोना वायरस के दौरान भी ड्यूटी कर रहे है।

VIDEO सावधान रतलाम! एक ही परिवार के 9 सदस्यों को किया क्वारेंटाइन

हर कोई कर रहा पसंद इसको

रेल कर्मचारी रवि के अनुसार इसको बनाने का विचार इस तरह आया कि जब देखा कि प्रत्येक रेल कर्मचारी लगातार कोरोना वायरस के दौरान मैदान में आकर अपना कार्य कर रहा है व जंग में अपनी भूमिका निभा रहा है तो इनको जितना संभव है दिखाना चाहिए। बस इसके बाद परिवार की उन महिलाओं, बेटियों को भी शामिल किया गया जो हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इस वीडिओ को मंडल रेल प्रबंधक विनित गुप्ता ने भी पसंद किया है।

VIDEO नियमों का उल्लंघन: कंटेनमेंट एरिया में बेखौफ घुमती रही महिलाएं

घर का बुझ गया नन्हा चिराग, ऑनलाइन ही किए 14 वर्षीय बेटे के अंतिम दर्शन

घर में थे पांच लाख रुपए, 91 साल की महिला ने कलेक्टर को कोरोना वायरस से लडऩे दे दिए

VIDEO रतलाम में टिप टिप बरसा पानी, मौसम ने बढ़ाई गर्मी

COVID -19 को रोकने रेलवे कर रही बड़ा काम