मरीज के संपर्क में था
जिसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, पूर्व में जो 12 लोग पॉजिटिव पाए गए थे, उनमें से मोचीपुरा में रहने वाले एक मरीज का नजदीकी है। युवक को संदिग्ध मानते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 8 अप्रैल को ही आइसोलेशन में है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। युवक की वर्तमान में हालत स्थिर है। शनिवार को इसका फिर से सैंपल लिया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। उक्त व्यक्ति पूर्व से कन्टेनमेंट एरिया से ही है, इस कारण से अलग से कोई कन्टेनमेंट एरिया नहीं बनाया जाएगा।