इसके लिए व्यक्ति को रोज शालिग्राम, राधा वल्लभ आदि का चरणामृत पीता है, उसे न तो कोई रोग सताता है और न उसकी अकाल मृत्यु होती है। क्योंकि इसमें सभी रोगों के शमन करने की सामर्थ्य होती है। साथ ही चरणामृत व्यक्ति में भगवान की प्राप्ति की उमंग को प्रकट करता है। इसलिए भक्तों को रोज एक ढक्कन चरणामृत पीना चाहिए, इससे उसकी अकाल मृत्यु नहीं होगी और रोग हो भी गया तो बहुत परेशान नहीं करेगा, उससे पीड़ा नहीं होगी।