7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्‍ट्रपति के प्रोग्राम में ड्यूटी देने जा रहे सिपाही की कार पलटी, एक की मौत, दो घायल

सहारनपुर में बस ओवरटेक करते समय पुलिसकर्मियों की स्विफ्ट कार पलटी, रामपुर मनिहारन के पास हुआ हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 9 Mar 2018, 12:48 PM IST

saharanpur

सहारनपुर। शहर से दिल्ली की ओर जा रहे तीन पुलिसकर्मियों की स्विफ्ट कार गुरुवार को रामपुर मनिहारान के पास अचानक पलट गई। इस हादसे में राकेश केमिकल चौकी पर तैनात एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि कार सवार दो अन्य सिपाही घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल सिपाहियों का दिल्ली रोड स्थित मेडिग्राम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद रात को सहारनपुर एसएसपी बबलू कुमार भी मेडिग्राम हॉस्पिटल पहुंचे। सिपाही की मौत पर दुख जताते हुए घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह बात सामने आ रही है कि आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक करते समय यह दुर्घटना हुई, जिसमें एक सिपाही की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में डीआईजी और एसएसपी ने अंतिम विदाई दी। इस दुर्घटना में मारे गए अमित धामा बनारस में आ रहे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के प्रोग्राम की ड्यूटी के लिए जा रहे थे।

पत्‍नी के आरोपों पर भारतीय क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी ने दिया चौंकाने वाला जवाब

तीन सिपाही निकले थे स्विफ्ट कार से

सहारनपुर से गुरुवार को तीन सिपाही स्विफ्ट कार में रामपुर मनिहारन की ओर निकले थे। नंदपुर के पास आगे चल रही रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय अचानक उन्हें ब्रेक लगाने पड़े, जिससे तेज रफ्तार कार का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गई। कार ने सड़क पर कई पलटी खाई। यह देखकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में पुलिस भी आ गई। मौजूद लोगों और पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्‍टरों ने सिपाही अमित धामा को मृत घोषित कर दिया। अमित देहरादून रोड स्थित राकेश केमिकल चौकी पर तैनात थे। हादसे में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

नोएडा: लूट का विरोध करने पर भेल के डीजीएम की गोली मारकर हत्‍या- देखें वीडियो

एसएसपी ने जाना घायलों का हाल

इस दुर्घटना का पता चलते ही एसएसपी बबलू कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से हरसंभव इलाज करने की अपील की। एसएसपी ने सिपाही अमित धामा की मृत्यु की पुष्टि की और बताया कि प्रथम दृष्टया यही बात सामने आ रही है कि ओवरटेक करते समय दुर्घटना हुई है।

देवबंद- शादी में फायरिंग करने से रोका तो बीएसएफ जवान को मार दी गोली

यह भी बताया जा रहा कारण

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आगे चल रही बस के ब्रेक लगाने पर कार चालक को भी तेजी से ब्रेक लगाने पड़े, जिस कारण कार पलट गई। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

इस आईएएस के सख्‍त तेवरों से मचा विभाग में हड़कंप- देखें वीडियो

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए जा रहे थे अमित धामा

अमित धामा बनारस में आ रहे राष्ट्रपति के प्रोग्राम में लगी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। उनकी ड्यूटी बनारस के प्रोग्राम के लिए लगी थी। बताया जाता है कि रास्ते में अमित को पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अमित तोमर और टीमली मिल गए, जिन्हें रामपुर मनिहारान की ओर जाना था। अमित धामा ने इन दोनों को अपनी कार में लिफ्ट दे दी। रामपुर मनिहारान पहुंचने से पहले ही यह दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में घायल हुए अमित तोमर खतरे से बाहर हैं लेकिन टीमली की हालत नाजुक बनी हुई है।