22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्य प्रदेश में भूकंप के झटके, 12 घंटे में ही दूसरी बार कांपी धरती

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 3.2 दर्ज की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Nov 2022, 4:48 PM IST

News

मध्य प्रदेश में भूकंप के झटके, 12 घंटे में ही दूसरी बार कांपी धरती

सिंगरौली. मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सोमवार की दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 3.2 दर्ज की गई। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप दोपहर 02 बजकर 35 मिनट पर महसूस किये गए हैं। आपको ये भी बता दें कि, सिंगरौली के साथ साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।


आपको बता दें कि, इससे पहले सोमवार तड़के करीब 03 बजकर 42 मिनट पर भी पंजाब के अमृतसर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में पिछले एक हफ्ते में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं बीते हफ्ते मध्य प्रदेश के जबलपुर समेत 6 अलग अलग जिलों में भी 4.03 तीव्रता के झटके मेहसूस किये जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रक और 407 के बीच आमने सामने की जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर की दर्दनाक मौत, VIDEO

यह भी पढ़ें- मुंबई से आवागमन करने वाली कई ट्रेनें कैंसिल, कई ट्रेनों के रूट भी डायवर्ट, देखें लिस्ट


बढ़ रहे हैं भूकंप के झटके

इससे पहले दिल्ली एनसीआर में पिछले 1 हफ्ते में 2 बार भूकंप आ चुका है। 12 नवंबर को दिल्ली-NCR और उत्तराखंड में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस हुए थे। भूकंप आने के बाद लोग घर और दफ्तरों से बाहर आ गए थे। ये भी बता दें कि, उस दौरान दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और बिजनौर में भी भूकंप के झटके मेहसूस किये गए थे। उसके बाद शनिवार रात एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

यह भी पढ़ें- यहां आने वाले भक्तों के संकट हर लेते हैं रणजीत हनुमान, 130 साल से दे रहे जीत का आशीष

यह भी पढ़ें- दिन में टोकन बांटकर किसानों को कराते हैं लंबा इंतजार, रात में शुरु होती है खाद की कालाबाजारी

तीन बहनों के इकलौते मासूम भाई को कार ने रौंदा, देखें वीडियो