
Car and truck
बिश्रामपुर। Breaking News: अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ नेशनल हाइवे क्रमांक 43 पर रविवार की सुबह ट्रक व कार में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत (Breaking News) हो गई। हादसे में कार सवार 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 युवतियां व 1 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी को कार से निकालकर बिश्रामपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां 3 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाकारी ट्रक को जब्त कर लिया है।
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परशुरामपुर निवासी रामबक्श गोंड़ पिता बेसाहू राम 30 वर्ष, देवराम गोंड़ पिता हुलास राम यादव 32 वर्ष व रवि नारायण गोंड़ पिता आदित्य नारायण 33 वर्ष इको कार क्रमांक सीजी 15 ईसी 2691 लेकर गांव से रात करीब 2 बजे (Breaking News) निकले थे। कार में उन्होंने 2 युवतियों को भी बैठाया था।
पांचों कार में सवार होकर बिश्रामपुर की ओर आ रहे थे। वे रविवार की सुबह करीब 5.30 बजे नेशनल हाइवे क्रमांक 43 पर ग्राम केशवनगर के पास पहुंचे ही थे कि बिश्रामपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 10 बीएम- 9433 से उनकी आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत (Road accident breaking) हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामबक्श गोंड़ व देवराम गोंड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक रवि नारायण व दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में कार के भी परखच्चे उड़ गए।
सडक़ हादसे की सूचना मिलते ही बिश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को कार से बाहर निकाला। रामबक्श की लाश कार में ही काफी देर तक फंसी रही, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला (Breaking News) गया। पुलिस सभी को लेकर बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची।
यहां से देवराम को जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। इधर डॉक्टरों ने तीनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया है। यहां उनका इलाज जारी है। घायल युवतियां कहां की हैं, उनका पता फिलहाल नहीं चल सका है।
सूत्रों के अनुसार (Breaking News) रामबक्श ग्राम परशुरामपुर निवासी ब्रह्मानंद यादव पिता श्यामलाल के घर ट्रैक्टर चलाता था। जबकि ब्रह्मानंद यादव ने अपने रिश्तेदार उदयपुर के ग्राम पंडरीपानी निवासी सोनू यादव की इको कार अपने पास रखी थी।
रात करीब दो बजे मृतक रामबक्श यह कहकर ब्रह्मानंद से कार मांगकर ले गया था कि उसे अपनी पत्नी को मेला से लेकर घर आना है। इसके बाद वह दोस्तों व युवतियों के साथ केशवनगर (Breaking News) के पास किस कारण से पहुंचा, ये जांच का विषय है।
Updated on:
13 Oct 2024, 3:30 PM IST
Published on:
13 Oct 2024, 3:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.