3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarpanch died in accident: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवा सरपंच की दर्दनाक मौत, ब्रेक हो गया था फेल

Sarpanch died in accident: अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर घाट पेंडारी मोड़ के पास हुआ हादसा, सरपंच के मौत से उसके परिजनों समेत ग्राम पंचायत में शोक का माहौल
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 22 Oct 2024, 6:22 PM IST

Sarpanch died in accident

Sarpanch died in road accident

प्रतापपुर. Sarpanch died in accident: बाइक पर सवार होकर युवा सरपंच सोमवार की रात प्रतापपुर से घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित घाट पेंडारी मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर से सरपंच के चेहरे व सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत (Sarpanch died in accident) हो गई। बताया जा रहा है कि टैंकर का ब्रेक फेल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। मंगलवार को शव उनके परिजन को सौंप दिया गया। हादसे में युवा सरपंच की मौत से उसके परिजनों व पंचायत में मातम पसरा हुआ है।

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डांडक़रवां सरपंच रामाशंकर टेकाम सोमवार को किसी काम से प्रतापपुर आया था। रात करीब 9 वह बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। वह घाट पेंडारी के दूसरे मोड़ के पास पहुंचा ही था कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे टैंकर ने उसे टक्कर (Sarpanch died in accident) मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सरपंच बाइक समेत सडक़ किनारे जा गिरा। हादसे में सिर व चेहरे में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत (Sarpanch died in accident) हो गई। सूचना मिलते ही चंदौरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सरपंच के शव को बरामद कर पीएम के लिए प्रतापपुर अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें: CG murder news: शराब लेने गया था युवक, इधर दोस्त खा गया सारी बिरयानी, लौटा तो कर दी हत्या

Sarpanch died in accident: पंचायत में शोक का माहौल

सडक़ हादसे में मृत सरपंच (Sarpanch died in accident) का शव मंगलवार को जब उसके गृहग्राम पहुंचा तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उसकी मौत से परिजनों में जहां मातम पसरा हुआ है, वहीं पंचायत के लोगों में भी शोक का माहौल है।

उसकी अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों का कहना है कि घाट पेंडारी हादसों का डेंजर जोन बन चुका है। यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं।

यह भी पढ़ें:Breaking News: उपसरपंच को गोली मारने वाले 2 आरोपी समेत 4 गिरफ्तार, जमीन विवाद पर दिया था वारदात को अंजाम

टैंकर का ब्रेक हो गया था फेल

बताया जा रहा है कि जिस टैैंकर ने सरपंच को टक्कर (Sarpanch died in accident) मारी, उसका ब्रेक फेल हो गया था। ऐसे में ड्राइवर उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और उसने सरपंच के अलावा कई अन्य गाडिय़ों को भी टक्कर मार दी।

घटना में जहां सरपंच की मौत हो गई, वहीं अन्य लोगों की गाडिय़ां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पुलिस ने टैंकर जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।