9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आमेर में जयपुर शहर से 11 किलोमीटर दूर स्थित आमेर फोर्ट वर्ल्ड हैरिटेज साइट है। मावटा झील के किनारे पड़ाडियों पर इस किले का निर्माण राजा मान सिंह-1 ने 1592 में कराया था। आमेर 4 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला है, जिसका अधिकांश हिस्सा इस किले के अंतर्गत ही आता है। इस किले को भारत के सबसे बड़े और खूबसूरत पैलेस में से एक माना जाता है। <strong>Amer Fort</strong>&nbsp;में जय मंदिर, शीश महल, सुख निवास और गणेश पोल, जगत शिरोमणि मंदिर, नरसिंह मंदिर समेत कई दर्शनीय स्थल हैं। जयपुर में मावठा झील के किनारे बने इस महल के प्रवेश द्वार की भव्यता को देखकर ऐसा लगता है जैसे बाहुबली फिल्म में फिल्माया गया किले का सीन हो। कहा जाता है कि इसकी सुंदरता इतनी थी कि ईष्र्यावश मुगलों का बादशाह जहांगीर इसे नेस्तनाबूद कर देना चाहता था। हालांकि, राजा मानसिंह उसके पिता अकबर के दरबारी थे। फिर भी किले को उसकी नजरों से बचाने के लिए मानसिंह ने दीवारों पर प्लास्टर करवा दिया था। दीवारों पर बने चित्र धीरे-धीरे प्लास्टर उखडऩे से बाद में दिखाई देने लगे। आज भी यहां सबसे ज्यादा टूरिस्ट्स आते हैं।





बड़ी खबरें

View All

Patrika Special