Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैन ग्लास मंदिर कानपुर शहर में स्थित एक जैन मंदिर है। वर्तमान में यह मंदिर पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बन गया है। यह खूबसूरत नक्कासीदार मंदिर कमला टॉवर के विपरीत महेश्वरी महल में स्थित है। मंदिर में ताम्रचीनी और कांच की सुंदर सजावट की गई है। जैन ग्लास मंदिर का निर्माण जैन समुदाय द्वारा उनके धर्म के 24 तीर्थंकरों की स्मृति में करवाया गया। इस मंदिर में भगवान महावीर और तीर्थंकरों की मूर्तियां भी हैं। ये मूर्तियां एक विशाल छतरी के नीचे संगमरमर के मंच पर खड़ी है। यह मंदिर कमला टावर के पास माहेश्वरी महल में स्थित है। जैसा कि नाम से पता चलता है मंदिर की सम्पूर्ण संरचना कांच और मीनाकारी से बनी हुई है। इसे पारंपरिक वास्तुकला शैली में बनाया गया है और यह बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। मंदिर की जमीन संगमरमर की बनी हुई है जबकि मंदिर की दीवारों और छतों को कलात्मक ढंग से कटे हुए कांच से सजाया गया है। यह कला का एक उत्कृष्ट नमूना है। दीवारों पर कांच के भित्ति चित्र बने हुए हैं और जैन ग्रंथों में निहित शिक्षाओं को चित्रित करते हैं। मंदिर में भव्य मेहराव हैं जिन्हें दर्पणों से सजाया गया है।