19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सबसे चर्चित नागौर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने मिर्धा परिवार की डॉ ज्योति मिर्धा ( Jyoti Mirdha ) को टिकट दिया गया हैं। हालांकि ज्योति के टिकट को लेकर विधानसभा चुनाव के बाद से ही अटकलेें लगाई जा रही थीं, लेकिन होली से पहले जिले के कुछ विधायकों व कांग्रेस नेताओं के विरोध के बाद स्थिति बदली और प्रदेश कांग्रेस ने विधायक हनुमान बेनीवाल की पार्टी रालोपा के साथ गठबंधन के संकेत दिए। इसके चलते ज्योति मिर्धा ने पाला बदलने की तैयारी कर ली। ज्योति मिर्धा का पलड़ा भारी होने होने लगा तो कांग्रेस आलाकमान के एक बार फिर निर्णय पर विचार करते हुए दो दिन पूर्व उन्हें वापस बुलाया। उधर, अविनाश पांडे ने बुधवार को एक बयान जारी कर गठबंधन की अटकलों पर विराम लगा दिया कि राजस्थान में कांग्रेस सभी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।