30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को चौतरफा झटका, इन वेबसाइट्स-ऐप्स ने किया PSL को बैन

Big Blow To Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले की वजह से पाकिस्तान को लग रहे झटकों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में अब पाकिस्तान को चौतरफा झटका लगा है। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 25 Apr 2025, 11:37 AM IST

Big blow to Pakistan after Pahalgam Terrorist Attack

Big blow to Pakistan after Pahalgam Terrorist Attack

पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के बाद भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) में तनाव काफी बढ़ गया है। 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में द रेसिस्टेन्स फ्रंट (The Resistance Front – TRF) के इस्लामिक आतंकियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर हिंदू होने की पुष्टि करते हुए ताबड़तोड़ गोलीबारी करते हुए मार दिया। इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए और 20 घायल हो गए। इस आतंकी हमले में पाकिस्तान कनेक्शन होने के कारण भारत सरकार ने भी इस पर सख्त कदम उठाते हुए सिंधु जल समझौते पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी, पाकिस्तानियों को वीज़ा देने पर रोक लगा दी, मौजूद वीज़ा रद्द कर दिए, पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का आदेश दे दिया, दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा/सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित करते हुए देश छोड़ने का आदेश दे दिया और साथ ही उच्चायोग की सुरक्षा भी हटा ली। हालांकि सरकार के इस कदम के साथ ही पाकिस्तान को दिए जाने वाले झटकों का सिलसिला रुका नहीं है।

पाकिस्तान को लगा चौतरफा झटका

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब पाकिस्तान को चौतरफा झटका लगा है। पाकिस्तान की टी-20 क्रिकेट लीग पीएसएल (PSL), जिसे भारत में भी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर दिखाया जाता है, के खिलाफ अब बड़ा एक्शन लिया गया है। चार वेबसाइट्स और ऐप्स ने अब भारत में पीएसएल के मैचों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और आंकड़ों समेत अन्य सभी सर्विसेज़ पर बैन लगा दिया है। इन वेबसाइट्स और ऐप्स के नाम इस प्रकार हैं..

◙ Cricbuzz
◙ FanCode
◙ SonyLIV
◙ Dream11

फैनकोड और सोनीलिव पर पीएसल के मैचों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग होती थी। तो वहीँ क्रिकबज़ पर पीएसएल से जुड़ी खबरें और आंकड़ें देखे जा सकते थे। वहीं ड्रीम11 पर पीएसएल के खिलाड़ियों को अपनी ऑनलाइन टीम में शामिल करके ऑनलाइन पैसे कमाने का मौका मिलता था। अब इन सभी पर बैन लगा दिया गया है। इससे पीएसएल की व्यूअरशिप में ज़बरदस्त गिरावट होगी, जिसका उसे काफी नुकसान होगा।


यह भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले पर भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान में धमाका, 5 लोगों की मौत और 5 घायल

#PahalgamAttackमें अब तक