30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Issue: भले प्यासा रह जाए अजमेर, इनके पास नहीं कोई दूसरा इंतजाम

कई इलाके में जलापूर्ति हुई लेकिन कम प्रेशर से पानी आने को लेकर लोग परेशान रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 6 Nov 2019, 8:14 AM IST

drinking water crisic in RU JAIPUR

drinking water crisic in RU JAIPUR

अजमेर. गोयला के निकट 1500 एमएम की पाइप लाइन (pipe line) में हुए ब्रेकडाउन के चलते हाल में अजमेर शहर की जलापूर्ति (drinking water) व्यवस्था गड़बड़ाई रही। कई इलाके में जलापूर्ति हुई लेकिन कम प्रेशर से पानी आने को लेकर लोग परेशान रहे।

Read More: Rishi fair in ajmer : आज से ऋषि मेले में जुटेंगे वैदिक विद्वान

गोयला के निकट पाइप लाइन में ब्रेकडाउन (break down) के कारण बीते तीन-चार दिन में एस आर टैंक-7 पर स्थित 75 एमएल के टैंक में पानी का भंडारण (water storage) नहीं हो सका। ऐसे में जलदाय विभाग (PHED) ने 72 घंटे के अंतराल में जलापूर्ति (drinking water supply) का फैसला किया। इसके बावजूद भी शहर में जलापूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं आई। जिन इलाकों में पानी आया वहां कम प्रेशर की शिकायत रही।

Read More: Youth Development: नवंबर और दिसंबर में रहेगी कार्यक्रमों की धूम

नहीं हुई सामान्य जलापूर्ति
अतिरिक्त मुख्य अभियंता पी. एल. वर्मा ने बताया कि पाइप लाइन (pipe line) में तकनीकी खराबी के चलते 72 घंटे में जलापूर्ति का फैसला लिया गया। विभाग लगातार टैंक-7 सहित अन्य जगह पेयजल स्टोरेज (water storage) कर रहा है। बीसलपुर की 12 सौ एमएम की पुरानी और स्टील की नई लाइन की जांच सहित अतिरिक्त पानी (extra water) का भंडारण जारी है। विभाग के तमाम दावों के बावजूद पिछले एक साल जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य नहीं हुई है।

Read More: RPSC: अगले वर्ष की भर्तियों का कलैंडर, आयोग के लिए होगी चुनौती

कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं
जलदाय विभाग के पास अजमेर के लिए कोई वैकल्पिक इंतजाम (alternative arrangement) नहीं है। यदि बीसलपुर लाइन (bisalpur line) ठप हो जाए तो शहर प्यासा ही रहेगा। अजमेर के आसापास के इलाकों में भी कोई बड़ा जलस्त्रोत (water body) नहीं है। फिर भी जलदाय विभाग दावा करता है कि शहर के सभी 282 जोन में एकाध दिन में जलापूर्ति (water supply) सामान्य रहती है। मालूम हो कि शहर में पर्याप्त जलापूर्ति के लिए 315 एमएलडी पानी की जरूरत पड़ती है।

Read More: RPSC ने प्राध्यापक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा की घोषित की तिथि, जानें पूरा परीक्षा का कार्यक्रम