29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC: उत्तरकुंजी पर दें आपत्ति, 6 तक मिलेगा मौका

केमिस्ट्री, बैलेस्टिक्सि डिवीजन, बायलॉजी, डॉक्यूमेंट्स एवं फिजिक्स डिवीजन विषय की उत्तरकुंजी वेबसाइट पर जारी की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 4 Nov 2019, 7:44 AM IST

rpsc answer key

rpsc answer key

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) ने वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) परीक्षा-2019 की उत्तरकुंजी (anwer key) पर आपत्ति मांगी है। अभ्यर्थी सोमवार से ऑनलाइन आपत्ति (grievance) दे सकेंगे।

Read More: Ajmer News : महाशय धर्मपाल ने मिनटों में दोगुना कर दिया इनका फंड

सचिव रेणु जयपाल ने बताया कि आयोग ने 9 और 10 अक्टूबर तक वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (sr.scientific officer) (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) परीक्षा-2019 कराई थी। इसके तहत केमिस्ट्री, बैलेस्टिक्सि डिवीजन, बायलॉजी, डॉक्यूमेंट्स एवं फिजिक्स डिवीजन विषय की उत्तरकुंजी वेबसाइट पर जारी की गई है।

Read More: पुष्कर में बायपास बनाएं, यातायात जाम से दिलाएं निजात

अभ्यर्थी इन उत्तरकुंजी (answer key)पर निर्धारित शुल्क के साथ 4 से 6 नवंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दे सकेंगे। आपत्तियां आयोग की वेबसाईट (web portal) पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र (modal paper) के क्रमानुसार दी जा सकेंगी।

Read More: पुलिया से बह रहा पानी दे रहा हादसे को न्योता

परीक्षा के पेपर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। वांछित प्रमाण पत्र (documents) नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रति प्रश्न (per question) सौ रुपए आपत्ति शुल्क (सेवा शुल्क अतिरिक्त) देय होगा। शुल्क ई-मित्र कियोस्क (e-mitra) अथवा अभ्यर्थी स्वयं के माध्यम से भी पोर्टल (portal) पर उपलब्ध पेंमेंट गेटवे से किया जाएगा।

Read More: पार्टी ने टिकट की घोषणा नहीं की, लेकिन भर दिए नामांकन

उपाचार्य-अधीक्षक और समूह अनुदेशक परीक्षा

राजस्थान लोकसेवा आयोग की विभिन्न विभागों में भर्तियों के लिए संवीक्षा परीक्षाएं सोमवार से शुरू होगी। इनमें उपाचार्य, अधीक्षक, समूह अनुदेशक/शिक्षुता सलाहकार सहित मत्स्य विभाग की परीक्षा शामिल हैं। यह परीक्षाएं अजमेर जिला मुख्यालय पर कराई जाएगी।

Read More: Revenue Board: हायर टाइम और सुपर टाइम स्केल आरएएस से मांगे आवेदन

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उपाचार्य-अधीक्षक संवीक्षा परीक्षा के तहत सोमवार को सुबह 10 से 12 बजे तक सिविल, दोपहर 2 से 4 बजे तक इलेक्ट्रिकल विषय का पेपर होगा। इसी तरह 5 नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक कंप्यूटर साइंस, दोपहर 2 से 4 बजे तक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन विषय की परीक्षा होगी। 6 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक मैकेनिकल और दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी विषय की परीक्षा होगी।