
Surya Rashi Parivartan 2025 Tomorrow: सूर्य राशि परिवर्तन 14 अप्रैल 2025
Surya Gochar: ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार सूर्य आत्मा का कारक है, और उच्च राशि में यह मजबूत रहता है। इससे (Surya Rashi Parivartan 2025) करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। अब सूर्य राशि परिवर्तन कर मेष राशि में15 मई तक इसी राशि में भ्रमण करेंगे तो सरकारी कामकाज, पॉलिटिक्स से जुड़े मेष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लोगों को विशेष आशीर्वाद देंगे।
वहीं, मेष वृषभ सिंह वालों को पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है, जबकि वृश्चिक राशि वालों के लिए विदेश यात्रा का योग बनेगा।
सूर्य राशि परिवर्तन मेष राशि में ही होने वाला है। इससे मेष राशि वालों पर बड़ा असर पड़ेगा। मेष राशि के ऐसे लोग जो सरकार और राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें अच्छा फायदा हो सकता है। हालांकि वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है, इसलिए पत्नी के साथ किसी भी प्रकार के वाद विवाद को जन्म देने से बचें।
मेष राशि में सूर्य राशि परिवर्तन वृषभ राशि के लोगों को मानसिक तनाव और परिवार को लोगों को भी कष्ट संभव है। इस दौरान खर्च बढ़ सकता है और इस समय विदेश यात्राओं से कोई खास लाभ होने की उम्मीद नहीं है। इस समय आपके अपनी मां के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
सूर्य राशि परिवर्तन मेष राशि के प्रभाव से मिथुन राशि वालों को राजनीति में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। उच्च के सूर्य के कारण सरकारी काम से जुड़े जातकों को भी लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। परिवार के साथ यात्रा का योग दिखाई दे रहा है।
सूर्य राशि परिवर्तन अप्रैल 2025 के अनुसार मेष राशि में सूर्य गोचर से कार्यस्थल पर उच्च पद मिल सकता है। किसी काम के सिलसिले में यात्रा भी करेंगे। इस समय आपके घर में किसी मांगलिक आयोजन का मौका भी बन सकता है।
सूर्य गोचर 2025 अप्रैल के प्रभाव से सिंह राशि वालों को आने वाले समय में धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलने वाला है। पिता के साथ आपके मतभेद सामने आ सकते हैं। वहीं उनकी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। कई समय से अटका हुआ निवेश इस समय पूरा हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः
मेष राशि में सूर्य राशि परिवर्तन की अवधि में कन्या राशि वालों को चोट लगने की आशंका है, वही किसी बीमारी का भी आगाज जीवन में हो सकता है। इस समय किसी को धन उधार न दें, वर्ना आपका पैसा अटक सकता है।
मेष राशि में सूर्य राशि परिवर्तन के प्रभाव से तुला राशि वालों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और आलस्य को त्याग देना चाहिए। सरकार से जुड़कर इस समय तुला राशि वाले कोई अच्छा काम शुरू कर सकते हैं। इस समय किसी मित्र के साथ कोई काम शुरू करना चाह रहे है तो उसे टाल दें।
सूर्य गोचर के प्रभाव से इस समय वृश्चिक राशि वालों के सभी शत्रुओं का नाश होगा। इस समय वृश्चिक राशि वाले कार्यस्थल पर लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे। आपके जीवन में इस समय विदेश यात्रा और धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं।
सूर्य राशि परिवर्तन अप्रैल 2025 धनु राशि वालों के लिए प्रेम और शिक्षा के मामले को प्रभावित करेगा। इस समय छात्र वर्ग को पढ़ाई में समस्या आ सकती है। प्रेम प्रसंग असफल हो सकते हैं। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि अपने प्रेमी को धोखा न दें।
मकर राशि वालों के लिए सूर्य गोचर अप्रैल 2025 के प्रभाव से समय बेहद कठिन होने वाला है। आपके खिलाफ शत्रु साजिश करेंगे। इस समय आप किसी भी प्रकार की कोई आर्थिक डील न करें, इसी में भलाई है। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ेंः
सूर्य गोचर के प्रभाव से कुंभ राशि वालों के साहस में वृद्धि होगी और आपकी यात्राओं से आपको फायदा होगा। इस समय धार्मिक यात्राओं के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय शुभ है।
मेष राशि में सूर्य गोचर की अवधि में मीन राशि वालों की वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है। इस समय आपको वाहन चलाते समय भी सावधानी रखनी है। ससुराल पक्ष से कोई भी आर्थिक लेनदेन न करें, वर्ना परेशानी होगी।
संबंधित विषय:
Updated on:
15 Apr 2025 10:33 am
Published on:
13 Apr 2025 06:54 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
