
आजमगढ़ के एक व्यक्ति को पाकिस्तान के पक्ष में पोस्ट करना काफी महंगा पड़ गया। पुलिस ने केस दर्ज कराते हुए उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। इस बीच लानत मलानत के बीच युवक थाने में हिंदुस्तान जिंदाबाद बोलते हुए नजर आया।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के बीच आई लव पाकिस्तान, पाकिस्तान आर्मी पावरफुल लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और सोमवार की देर शाम उक्त युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में मुबारकपुर थाना क्षेत्र गोछा गांव निवासी रेहान पुत्र असलम का पाकिस्तान से प्रेम भारत पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के बीच सतह पर आ गया।
उसने तनाव के बीच आई लव पाकिस्तान और पाकिस्तान आर्मी पावरफुल लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वायरल वीडियो की जानकारी होते ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। सोमवार की देर शाम पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा हिरासत में लेते ही रेहान के सुर बदल गए और उसका पाकिस्तान के प्रति प्रेम उड़नछू हो गया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने लगा। इस मामले एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
Published on:
13 May 2025 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
