25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के 6 जिलों में जारी हुआ अलर्ट, घर से बाहर निकलने पर बैन, प्रशासन ने जारी किए नियम

India-Pakistan Tension: राजस्थान के जिन 6 जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है, वे बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और फलोदी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 10 May 2025, 1:53 PM IST

Red Alert in Rajasthan

बाड़मेर में पूर तरह से बंद दुकानें।

Rajasthan Alert Update:बाड़मेर । भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के चलते राजस्थान के 6 जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है। बाड़मेर में घरों से बाहर निकलने पर रोक लगाया गया है। साथ ही सामूहिक कार्यक्रमों पर पूरी तरह से बैन लगाया गया है। पुलिस बाड़मेर, जोधपुर और जैसलमेर में बाजारों को बंद करवा रही है।

बाड़मेर शहर की तरफ जाने पर मनाही

जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से बाड़मेर शहर की तरफ जाने से रोक दिया है। प्रशासन ने कहा है कि जिले के जो भी व्यक्ति गांव या कस्बे में हैं और वो बाड़मेर शहर की तरफ यात्रा करना चाहते हैं, उन सबसे अनुरोध है कि कृपया बाड़मेर शहर की यात्रा न करें। राजस्थान के जिन 6 जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है, वे बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और फलोदी हैं। इन जिलों में पुलिस अनाउंसमेंट कराकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही है।

संदिग्ध वस्तु दिखने पर पुलिस को सूचित करें- प्रशासन

बाड़मेर पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि 'आप सब से अनुरोध है कि किसी भी व्यक्ति को अपने घरों के आसपास कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो उसे छुए नहीं, तुरंत पुलिस को सूचित करें। जैसलमेर और बाड़मेर में पुलिस बाजारों को बंद करवा रही है। पोकरण में लोगों से तुरंत अपने घर जाने को कहा गया है। बाहर इकट्ठा होने पर पूरी तरह से बैन है। लोगों की सुरक्षा को लेकर सभी जिले निर्देश जारी कर रहे हैं।

कलक्टर टीना डाबी ने जारी किए निर्देश

देश की सुरक्षा को लेकर बाड़मेर की जिला कलक्टर टीना डाबी ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे चौकन्ने और सतर्क रहें। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करें।

हवाई हमले की स्थिति में रिस्पॉन्स

नागरिकों को दिन और रात, किसी भी समय संभावित एयर रेड/ इनकमिंग प्रोजेक्टाइल परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। प्रशासन द्वारा सायरन बजाने एवं सूचित करने पर पूर्ण सतर्कता के साथ सुरक्षित स्थान पर शरण लें और क्लीयरेंस की सूचना आने तक वहीं रहें।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी को निशाना बनाकर पाक ने दागी मिसाइल, सेना ने 35 KM पहले ही हवा में मार गिराई

ब्लैक आउट के नियम


प्रशासन द्वारा सूचित करने पर पूर्ण ब्लैक आउट की पालना सुनिश्चित करें। सूर्यास्त के बाद कम से कम एवं अति आवश्यक परिस्थिति में ही घर से बाहर निकलें। घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों की सभी रोशनियां बुझा दें या उन्हें ढक दें ताकि कोई भी प्रकाश बाहर न जाए। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक कदम हैं।

जनसंचार के माध्यम से जागरूकता

आम नागरिकों को व्हाट्सएप संदेशों, सार्वजनिक उद्घोषणों और अन्य संचार माध्यमों के द्वारा समय-समय पर आवश्यक सूचना दी जाएगी। कृपया इन संदेशों को गंभीरता से लें और दूसरों तक भी पहुंचाएं।

भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचें

सामान्य परिस्थिति में भी जहां तक संभव हो अपने घरों में रहें एवं सुरक्षित रहें । अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाएं और किसी भी प्रकार के सामूहिक आयोजन न करें। सभी नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सरकार और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने कर्तव्य का पालन करें।

यह भी पढ़ें : आर्मी मूवमेंट के लिए राजस्थान में सड़क खाली रखने के निर्देश, रोडवेज की बसें और ड्राइवर रिजर्व