13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Politics: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में हाहाकार…हर दिन हजारों नेता और कार्यकर्ता छोड़ रहे पार्टी

MP Politics: विधानसभा चुनाव हार मध्य प्रदेश कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। हालात ये है कि हर दिन हजारों कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं....लोक सभा चुनाव करीब हैं और एमपी कांग्रेस में हाहाकार मचा हुआ है...

4 min read
Google source verification
congress_in_mp.jpg

MP Politics : विधानसभा चुनाव हार मध्य प्रदेश कांग्रेस (MP Congress) के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। हालात ये है कि हर दिन हजारों कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कहा जा सकता है कि यहां कांग्रेस नेताओं में एक तरीके से भगदड़ का माहौल बना हुआ है। इधर भाजपा तो कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने से इतनी उत्साहित है कि उसने पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा की अगुवाई में न्यू ज्वाइनिंग टोली का भी गठन कर दिया है, जो दिन रात बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं के स्वागत में लगी हुई है। सूत्र तो यहां तक बता रहे हैं कि कांग्रेस को लोकसभा सीटों (Lok sabha Seats) पर अब उम्मीदवार तक नहीं मिल पा रहे हैं। यही कारण है कि अभी तक कांग्रेस प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट तक जारी नहीं कर पाई है...यानी लोक सभा चुनावों (Lok Sabha Election 2024) से पहले एमपी कांग्रेस में हाहाकार मचा हुआ है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा आम है इलेक्शन से पहले ही कांग्रेस मुक्त हो रहा एमपी....

आज गुरुवार को नागौद से पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह (Yadvendra Singh) भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि यादवेंद्र सिंह को विधान सभा चुनाव में पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। नाराज यादवेंद्र सिंह ने तब बसपा से चुनाव लड़ा था। लेकिन ये सिर्फ आज की बात नहीं है 1 जनवरी 2024 से अब तक प्रदेश कार्यालय में शामिल होने वाले प्रमुख नेतागणों की संख्या 8500 से ज्यादा पहुंच गई है। इनमें 8 पूर्व विधायक समेत बड़े पदाधिकारी शामिल हैं। वहीं 12 हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी छोड़ चुके हैं। बता दें कि कांग्रेस छोड़ेन वाले ज्यादातर नेता और कार्यकर्ता कार्यकर्ता भाजपा में ही शामिल हो रहे हैं।

छिंदवाड़ा में कमलनाथ के दोस्त और सबसे विश्वसनीय माने जाने वाले पूर्व प्रोटेम स्पीकर दीपक सक्सेना और उनके बड़े बेटे अजय सक्सेना ने भोपाल में दोपहर 2 बजे भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले आज ही सुबह सतना जिले के करीब 50 कद्दावर कांग्रेस नेता BJP में शामिल हो गए। ।

1- सुरेश पचौरी (Suresh Pachouri)- पूर्व केन्द्रीय मंत्री

2- जगतप्रकाश अन्नू- जबलपुर महापौर

3- शंशाक शेखर सिंह- पूर्व महाविधिवक्ता व कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख

4- राकेश कटारे- विदिशा कांग्रेस जिलाध्यक्ष

5- रूदेश परस्ते- डिंडौरी जिला पंचायत अध्यक्ष

6- सुखराज सिंह- पूर्व एडीजी, पूर्व सूचना आयुक्त

7- गजेन्द्र सिंह राजूखेडी (Gajendra singh rajukhedi)- पूर्व सांसद

8- संजय शुक्ला- पूर्व विधायक

9- विशाल पटेल- पूर्व विधायक

10- अर्जुन पलिया- पूर्व विधायक

11- दिनेश अहिरवार- पूर्व विधायक टीकमगढ़

12- हर्षित गुरू- युवक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, कांग्रेस प्रदेश महासचिव

13- श्रीमती रजनी बालपाण्डे- पार्ढूना कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष

14- श्रीमती अमिता बागरी- गुन्नौर से समाजवादी पार्टी की विधानसभा प्रत्याशी

15- श्रीमती ममता सिंह सेंगर- महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव

16- वीरेन्द्र सिंह राठौर- कांग्रेस के बडवानी जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक

17- ओपी द्विवेदी- सेवानिवृत्त एसडीओ

18- कमलापत आर्य (Kamlapat Arya)- पूर्व विधायक

19- श्रीमती मंजू कटारे- दमोह जिला पंचायत उपाध्यक्ष

20- नारायण सिंह मीणा- सेवानिवृत्त अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश

21- योगेन्द्र सिंह जौदान बंटी बना- शाजापुर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष

22- श्रीमती सारिका उपाध्याय- एनसीपी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष

23- अजय सिंह यादव- पिछड़ा वर्ग वित एवं विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष

24- श्रीमती बाईसाहब यादव- पूर्व विधायक की पत्नी

25- सुश्री एकता ठाकुर- सीहोरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी

26- अजय सिंह यादव- कांग्रेस मीडिया विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष व प्रवक्ता

27- डॉ. वनिता श्रीवास्तव- वरिष्ठ पत्रकार व आईआईटी कानपुर की एलुमनाई

28- वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला- पूर्व जिलाध्यक्ष डिंडौरी कांग्रेस

29- श्रीमती अर्चना सिंह - सिंगरौली जिला पंचायत उपाध्यक्ष

30- हटेसिंह पटेल- आंजना समाज के प्रदेश अध्यक्ष, युवक कांग्रेस उज्जैन के पूर्व अध्यक्ष

31- सत्यपाल सिंह पटेल- गोटेगांव से कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी

32- अलग-अलग जिलों के 1 दर्जन से अधिक जनपद अध्यक्ष

33- साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष

34- सैय्यद जाफर (Syed Jafer)- कमलनाथ के करीबी

35. यादवेंद्र सिंह- पूर्व विधायक

36. दीपक सक्सेना- पूर्व मंत्री, पूर्व प्रोटेम स्पीकर और कमलनाथ के सबसे करीबी

- 4 जनवरी 2024 पूर्व विधायक कमलापत आर्य ने सदस्यता ली

- 25 जनवरी 2024 को 12 सदस्य

- फरवरी में पन्ना जिले के शाहनगर मंडल के 21 जनपद सदस्यों ने भाजपा ज्वॉइन की।

- फरवरी में ही 4 कांग्रेसी बीजेपी में शामिल हुए।

- टीकमगढ़ के 2 कांग्रेसी बीजेपी से जुड़े।

- जबलपुर के डिंडौरी से 25 सदस्य बीजेपी में पहुंच गए।

- भोपाल से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर सिंह ने भाजपा ज्वॉइन की।

- विदिशा, टिकमगढ़ से 18 सदस्यों ने बीजेपी की सदस्यता ली।

-12 फरवरी को उज्जैन से 8 और विदिशा से 11 नेता बीजेपी में शामिल हो गए।

- गंजबासौदा, सीधी से 14 फरवरी को 4 सदस्य बीजेपी में शामिल हुए।

- गंजबासौदा, इंदौर से 3 ने भाजपा ज्वॉइन की।

- नर्मदापुरम से 1500 से ज्यादा नेता कार्यकर्ता बीजेपी से जुड़े।

- बड़वानी-छिंदवाड़ा से 100 से ज्यादा कांग्रेस नेता और पदाधिकारी बीजेपी में शामिल हो गए।

संबंधित खबरें

-15 फरवरी को एक बार फिर नर्मदापुरम से 5 लोगों ने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थामा।

- 20 फरवरी को दमोह में 2 दर्जन से ज्यादा कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हुए।

- भोपाल में कई अधिवक्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली।

- 21 फरवरी को सिंगरौली में कांग्रेस नेता और नेत्री बीजेपी में शामिल हुए।

- 27 फरवरी को शाजापुर से 2500 से ज्यादा कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और अन्य पाला बदल बीजेपी के साथ हो गए।

ये भी पढ़ें : MP SET 2024: रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें आवेदन, कब होगी परीक्षा...कब आएगा रिजल्ट
ये भी पढ़ें : MPPSC Exam Dates को लेकर आया बड़ा अपडेट,आयोग ने जारी की तारीख जाने कब होगा Prelims Exam