25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs AUS 1st Test: यशस्वी जायसवाल ने खोल दिए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के धागे, ये 8 बड़े रिकॉर्ड किए चकनाचूर

IND vs AUS 1st Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का पहला टेस्‍ट पर्थ में खेला जा रहा है। भारत की दूसरी पारी में यशस्‍वी जायसवाल ने शतक जड़ते हुए ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों के धागे खोल दिए है। तीसरे दिन के पहले सेशन में 8 बड़े रिकॉर्ड भी टूट गए हैं।

2 min read
Google source verification

IND vs AUS 1st Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का पहला टेस्‍ट पर्थ में खेला जा रहा है। भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए महज 150 रन ही बना सकी थी। हालांकि इसके बाद जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय तेज गेंदबाजों ने कंगारुओं को महज 104 रन पर समेटते हुए पहली पारी के आधारा पर 46 रनों की बढ़त हासिल की। भारत ने पर्थ टेस्‍ट के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 275 रन बना लिए हैं। अब भारत की कुल बढ़त 321 रनों की हो गई है। लंच ब्रेक तक यशस्‍वी जायसवाल 264 गेंदों पर 141 रन बनाकर नाबाद हैं। आज तीसरे दिन कई बड़े रिकॉर्ड टूटे हैं। आइये एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड पर-

1. ऑस्ट्रेलिया में पहली बार 200 रन की ओपन‍िंग पार्टनरशिप (केएल राहुल-यशस्वी जायसवाल)

ऑस्ट्रेलिया में 200 से ज्यादा रनों की पार्टनरश‍िप करने वाली व‍िज‍िट‍िंंग टीम की जोड़‍ियां 

323 - जैक हॉब्स, विल्फ्रेड रोड्स (इंग्लैंड), मेलबर्न, 1912 

283 - जैक हॉब्स, हर्बर्ट सटक्लिफ (इंग्लैंड), मेलबर्न, 1925 

234 - बॉब बार्बर, जेफ्री बॉयकॉट (इंग्लैंड), सिडनी, 1966 

223 - बिल एथी, क्रिस ब्रॉड (इंग्लैंड), पर्थ (वाका), 1986 

203 - माइकल एथरटन, ग्राहम गूच (इंग्लैंड), एडिलेड, 

1991 201 - यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (भारत), पर्थ (ऑप्टस), 2024 

भारत के लिए SENA देशों में सबसे ज्यादा ओपनिंग रन 

213 - सुनील गावस्कर, चेतन चौहान बनाम इंग्लैंड, द ओवल, 1979 

203 - विजय मर्चेंट, मुश्ताक अली बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 1936 

201 - यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल बनाम ऑस्ट्रेलिया, पर्थ (ऑप्टस), 2024 

191 - सुनील गावस्कर, क्रिस श्रीकांत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 1986 

165 - सुनील गावस्कर, चेतन चौहान बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 1981

2. पहले 15 टेस्ट में 1500 रन पूरे करने वाले यशस्वी जायसवाल पहले एश‍ियाई बल्लेबाज हैं। 

3. चेतेश्वर पुजारा के बाद यशस्‍वी सबसे तेज 1500 टेस्ट रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। जायसवाल ने महज 28 इन‍िंग में ये कमाल किया है।

4. ऑस्ट्रेल‍िया में पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय

101 - एमएल जयसिम्हा, ब्रिस्बेन, 1967-68 

113 - सुनील गावस्कर, ब्रिस्बेन, 1977-78 

141* - यशस्वी जायसवाल, पर्थ, 2024 

5. ऑस्ट्रेल‍िया में शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय ओपनर बन गए हैं। यशस्‍वी ने महज 22 साल 330 दिनों की उम्र में ये कमाल किया है। 

6. 23 साल की उम्र से पहले एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टेस्ट शतक (भारत) 

4 - 1971 में सुनील गावस्कर 

4 - 1993 में विनोद कांबली 

3 - 1984 में रवि शास्त्री 

3 - 1992 में सचिन तेंदुलकर 

3 - 2024 में यशस्वी जायसवाल

7. 23 साल की उम्र से पहले सबसे ज्यादा टेस्ट शतक (भारत)

8 - सचिन तेंदुलकर 

5 - रवि शास्त्री 

4 - सुनील गावस्कर 

4 - विनोद कांबली 

4 - यशस्वी जायसवाल

8. यशस्वी जायसवाल ने बनाया छक्कों का रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल ने एक टेस्ट कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट क्रिकेट में 35 छक्के (शतकीय पारी तक) लगाए हैंं। यशस्वी ने ब्रैंडन मैक्कुलम के 2014 में टेस्ट में कुल 33 छक्के के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

#BGT2025में अब तक