
Aaj Ka Kumbh Rashifal 7 June 2025: आज का कुंभ राशिफल शनिवार 7 जून 2025 (Patrika design)
Aaj Ka Kumbh Rashifal: आपकी राशि शनि देव के स्वामित्व वाली कुंभ है तो 7 जून को आप आश्चर्य चकित हो सकते हैं। किसी समस्या को सुलझाने की आपकी क्षमता उजागर होगी। लेकिन तनाव की भी आशंका है। इसके लिए आपको दोस्तों के साथ की जरूरत होगी।
बहरहाल, आइये जानते हैं शनिवार को कुंभ राशि वालों का बेस्ट टाइम, लकी कलर क्या होगा। इस दिन आपकी आर्थिक, सामाजिक स्थिति, करियर कौन सा मोड़ लेगा। इसके लिए पढ़ें आज का कुंभ राशिफल
पॉजीटिवः घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ होगी, हर कोई आपके अच्छे व्यवहार से प्रभावित होगा। समाज से जुड़े कार्यों को करने के लिए दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामाजिक संगठन से जुड़ सकते हैं।
परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप सारे कामों को छोड़कर अपने पार्टनर पर ध्यान देंगे। दोनों एक दूसरे से खूब बातें करेंगे और अपने जज्बातों को जाहिर करेंगे। यह रिश्ते को और गहरा बनाएगा। एक दूसरे के साथ आनंद करें।
निगेटिवः कुछ काम टल सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः
पॉजीटिवः काम के लिहाज से आज का दिन बहुत शुभ है, जिन योजनाओं पर आप मेहनत कर रहे थे, उनसे आपको लाभ मिलेगा। कुल मिला कर आपका करियर सही दिशा में आगे बढ़ेगा।
लोग आप पर नजर रखे हुए हैं और समय आने पर आपको इसका प्रतिफल भी जरूर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है। आपके जूनियर भी आपसे काम सीखने की कोशिश करेंगे।
निगेटिवः क्या करें क्या ना करें इसी पशोपेश में रहेंगे जो जरूरी कार्य है वह लंबित रहेंगे और नए नए कार्य सामने आते जाएंगे।
पॉजीटिवः आज कोई लंबित व्यावसायिक लेनदेन फाइनल हो जाएगा और नए व्यवसाय के भी रास्ते खुलेंगे। नये संपर्क और व्यावसायिक रिश्ते बढ़ाएं। कमीशन से जुड़े कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा।
निगेटिवः सामाजिक और धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे।
पॉजीटिवः आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
निगेटिवः आज आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी। आप कोल्ड की समस्या से परेशान रहें। हालांकि जल्दी ही राहत मिल जाएगी। व्यायाम और संतुलित खानपान पर ध्यान दें।
लकी नंबरः 10,11
लकी कलरः मेहरून, आसमानी
बेस्ट टाइमः दोपहर 2 से 3.30 बजे का समय
जन्म का समयः 22 जनवरी-19 फरवरी
सेलिब्रेटीः अभिषेक बच्चन
Published on:
07 Jun 2025 05:57 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
