
दैनिक राशिफल 14 फरवरी 2025
Aaj Ka Rashifal 14 February 2025: दैनिक राशिफल 14 फरवरी 2025 दिन शुक्रवार का संकेत है कि मेष, वृषभ समेत 7 राशियों का गुडलक आ सकता है। इन राशि के लोगों को धन लाभ होने के आसार हैं। आज काराशिफलमें पं. चंदनश्यामनारायण व्यास से जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope Friday)
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी से नोकझोंक होने की संभावना है। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। घर में बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। किसी अपने से कुछ धोखा या विश्वास घात मिल सकता है।
वृषभ राशि के लोगों के सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। साथ ही व्यापार में हो रहे नुकसान से तनाव बढ़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय उपलब्धि युक्त रहेगा। भाई-बहनों की मदद से कार्य पूरे होंगे।
मिथुन राशि वालों के लिए धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। खेलकूद में भागीदारी करेंगे। खर्चीले व्यवहार पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी की प्रसन्नता के लिए कार्य करना पड़ेगा। आप आज वाक चातुर्य से रुके कार्य पूरे करेंगे।
कर्क राशि वालों के लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ होगा। इसके साथ ही राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। पिता के साथ मतभेद संभव है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
सिंह राशि वालों को सलाह है कि आज दिन की उपयोगिता को समझें समय रहते आवश्यक कार्य पूरे करें। आर्थिक मामलों में लापरवाही ना करें। इसके साथ ही किसी दूसरे पर जल्द ही विश्वास करने से बचें। अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखें।
कन्या राशि वाले दूसरों के कहने में आकर अपने निजी संबंधों को कमजोर ना करें। समय स्थिति परिस्थित को समझें इसके बाद ही कोई निर्णय लें। क्रोध की अधिकता के कारण स्वास्थ्य पर असर होगा। इसके साथ ही आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
आज तुला राशि के लोगों का नए लोगों से संपर्क होगा। कार्य कुशलता बढ़ेगी। साथ ही व्यापार में लाभ होगा। परिवार में चल रहे विवाद चिंता का कारण बनेंगे। संतान के किए कार्यों से दुखी हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के कारण पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है।
वृश्चिक राशि वाले व्यस्तता के कारण सेहत को नजरअंदाज ना करें। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। भाइयों से चल रहे विवाद कोर्ट कचहरी तक जा सकते हैं।
आज धनु राशि वाले किसी दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। मेहनत की अधिकता के कारण कार्य योजनाएं सफल होंगी। पुराने विवादों के कारण चिंता बढ़ सकती है। संतान की उन्नति संभव है आध्यात्मिक उन्नति के योग हैं।
मकर राशि वाले आज फैसला लेने में कमजोर रहेंगे। क्या करें क्या ना करें इसी सोच में रहेंगे। लंबे समय से चल रहे तनाव यथावत रहेंगे। परिवार में चल रहे विवाद समय रहते समाप्त होंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी पूजा पाठ में मन कम लगेगा।
आज कुंभ राशि के लोगों के कर्मों का हिसाब होगा। अपने दूसरों के साथ जो किया है। उसका फल मिलेगा माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग के कारण तनाव बढ़ेगा। लंबी दूरी की यात्रा होगी दूसरों को धोखा देना बंद करें।
आज मीन राशि के लोगों की कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। इसके साथ ही मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे। वाहन सुख मिलेगा, नए लोगों से संपर्क लाभकारी साबित होगा।
Published on:
13 Feb 2025 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
