
Aaj Ka Rashifal 4 February 2025: आज का राशिफल मंगलवार 4 फरवरी 2025
Daily Horoscope Tuesday: मंगलवार को किस्मत का साथ मिलेगा या नहीं, करियर का हाल क्या रहेगा, पारिवारिक, आर्थिक जीवन कैसा है, इन सवालों का जवाब जान सकते हैं आज का राशिफल में, जानें अपना भाग्य (today horoscope)
आज का राशिफल मेष राशि 4 फरवरी के अनुसार मंगलवार को धन का आगमन सुगम होगा, पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, कामकाज में बदलाव के योग बन रहे हैं। संतान के कार्यों पर नजर रखें, विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा।
आज का राशिफल वृषभ राशि 4 फरवरी के अनुसार मंगलवार को आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, आपके व्यवहार और कार्य कुशलता से अधिकारी प्रसन्न होंगे। आपसी विचार विमर्श लाभप्रद रहेगा, वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि 4 फरवरी के अनुसार मंगलवार को आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, संतान की उन्नति होगी। वैवाहिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे, नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, यात्रा के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि 4 फरवरी के अनुसार मंगलवार को पुराने मित्रों से भेंट होगी। व्यापार व्यवसाय में विस्तार के योग बन रहे हैं, संपत्ति के विवादों में धन खर्च होगा। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा।
दैनिक राशिफल सिंह राशि मंगलवार के अनुसार 4 फरवरी को लंबे समय से रूके कार्यों में गति आएगी, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। व्यवसाय विस्तार के लिए आर्थिक व्यवस्था होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा।
दैनिक राशिफल कन्या राशि मंगलवार के अनुसार 4 फरवरी को अकस्मात किसी बड़े खर्च की आशंका है। राजकीय सहयोग मिलने से कार्यों में गति आएगी, आर्थिक तंगी दूर होगी। पारिवारिक समस्या का समाधान होगा, न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार 4 फरवरी मंगलवार को वैवाहिक प्रस्ताव सफल रहेंगे, व्यापार व्यवसाय में लाभकारी स्थिति का निर्माण होगा। सामाजिक मान बढ़ेगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें, वाहन मशीनरी पर खर्च होगा।
मंगलवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा, धन हानि की आशंका है। सतर्कता से कार्य करें, परिवार में चल रहे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा।
मंगलवार राशिफल धनु राशि 4 फरवरी को आमदनी के नए साधनों को स्थापित करेंगे, घर परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अधिक मेहनत वाला रहेगा, जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।
मंगलवार राशिफल मकर राशि के अनुसार नौकरी में चल रहे विवाद समाप्त होंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, पुराने मित्रों से वार्तालाप से खुश होंगे। वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे, आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।
कुंभ राशिफल 4 फरवरी के अनुसार नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, मेहमानों का आगमन संभव है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे, आवास निवास से संबंधित समस्या का समाधान होगा। विरोधी आपको बदनाम करने की कोशिश करेंगे।
मीन राशिफल 4 फरवरी के अनुसार मंगलवार को समय रहते अपने दायित्वों को पूरा करें, माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। परिवार में चल रही समस्या का समाधान होगा, कार्यस्थल पर कार्य की अधिकता से तनाव बढ़ेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी।
Published on:
03 Feb 2025 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
