
Aaj Ka Rashifal 9 May 2025
Aaj Ka Rashifal 9 May 2025 : आज सितारों का इशारा है कि कुछ राशियों के लिए कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में बड़ी सफलता के योग हैं, वहीं कुछ को अपने स्वास्थ्य और निजी जीवन पर ध्यान देने की ज़रूरत होगी। यह दिन जहाँ कुछ लोगों के लिए अचानक लाभ का संकेत दे रहा है, वहीं कुछ को धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। कहीं रुके काम बनेंगे, तो कहीं नई शुरुआत के अवसर मिलेंगे।
अपनी राशि का पूरा हाल जानने के लिए पढ़ें ज्यो पं चंदनश्याम नारायण व्यास का आज का राशिफल और जानें आज कैसे आप अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं!
जल्दीबाजी में गलत फैसले लेने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। जो काम रुके हुए थे, उनमें अचानक तेज़ी आ सकती है। आज आप सुख-सुविधाओं पर बड़ा खर्चा कर सकते हैं। किसी कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। पुराना जो भी पैसों का लेन-देन बाकी है, वो आज पूरा होगा।
आपके बिज़नेस में कोई नई योजना शुरू हो सकती है। बहुत ज़्यादा व्यस्त रहने से आपकी सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है। अपना लक्ष्य पाने के लिए आपको और ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। बहनों के साथ रिश्तों में थोड़ी खटास आ सकती है। आपको संतान से जुड़ी खुशी मिल सकती है।
आज मन थोड़ा डाँवाडोल रहेगा, इसलिए कोई भी बड़ा फैसला लेना मुश्किल होगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। आपके जान-पहचान वालों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी ज्ञानी या संत पुरुष का साथ मिल सकता है।
अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। आप कोई बड़ा निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं, जो फायदेमंद रहेगा। आपका व्यापार नई ऊँचाइयों पर पहुँचेगा। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, ज़रा सावधान रहें। जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी। संतान सुख संभव है।
जो लोग नौकरी करते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है। घर में किसी पारिवारिक कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। घर वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। दाँतों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। पिता के साथ किसी ज़रूरी बात पर चर्चा होगी।
जो काम अटके हुए थे, वो आज पूरे होंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। हो सकता है आप अपने काम पर पूरा ध्यान न दे पा रहे हों, इसलिए थोड़ा ध्यान दें। जीवनसाथी की मदद से सारे काम बनेंगे। मौज-मस्ती और घूमने-फिरने में आपका समय और पैसा खर्च होगा।
आज आप किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। संतान की तरक्की देखकर बहुत खुश होंगे। साथ काम करने वालों से थोड़ी बहस या मतभेद हो सकता है। दुश्मन आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं। विदेश जाने का योग बन रहा है। सेहत थोड़ी कमज़ोर रह सकती है।
आज आपको गुस्सा ज़्यादा आ सकता है। किसी फायदे वाले मौके की तलाश में रहेंगे। व्यापार में नए सौदे करने से लाभ होगा। नए दोस्त बनेंगे। समाज में आपकी इज़्ज़त और मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शादी के प्रस्ताव सफल होंगे। बहनों का सहयोग मिलेगा।
आपकी सेहत में सुधार आएगा। घर परिवार के झगड़े आपस में बैठकर सुलझा लेंगे। अचानक कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई नई ज़िम्मेदारी मिलने से लोग आपको अलग नज़र से देखेंगे। आपके अधिकारियों से आपके संबंध और मज़बूत होंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
जो लोग सेना या प्रशासन जैसे कामों से जुड़े हैं, उन्हें आज कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सावधानी से समय बिताएँ। पेट से जुड़ी कोई बीमारी परेशान कर सकती है। पैसों का फायदा होगा। घर या जगह बदलने का योग बन रहा है।
आपके जान-पहचान वाले और संपर्क आज आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। आपको नए कपड़े या गहने मिल सकते हैं। घर का माहौल बहुत खुशनुमा रहेगा। पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
आप अपने व्यापार को बढ़ाने में लगे रहेंगे। संतान की गलतियों को नज़रअंदाज़ न करें, उन्हें सही सलाह दें। सही समय पर फैसला लेना बहुत ज़रूरी है। शादी से जुड़े काम के लिए अगर कोई यात्रा करते हैं तो वो फायदेमंद रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
Aquarius Horoscope : कुंभ मासिक राशिफल मई 2025
ज्यो पं चंदनश्याम नारायण व्यास
पंचांगकर्ता, उज्जैन
Published on:
08 May 2025 04:19 pm

बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
