
Tarot Horoscope Today 12 March 2025 Huge Financial Gains for kumbh
Aaj ka Tarot Rashifal 12 March 2025 : टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार, आज का दिन बुधवार गणेश जी की कृपा से कुछ राशियों के लिए खुशियों और सफलता से भरा रहेगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। मेष, सिंह और तुला राशि वालों को मानसिक तनाव और पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ और मकर राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। मिथुन, कर्क और मीन राशि के लोगों के लिए आर्थिक और व्यापारिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए खर्चों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। वहीं, कुंभ राशि के लोगों को कम समय में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं, जबकि कन्या राशि के जातकों को दूसरों के मामलों में अधिक दखल देने से बचना चाहिए।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए आज सावधानी बरतने का दिन है। किसी लापरवाही या गलती के कारण परिवार में तनाव बढ़ सकता है। विशेष रूप से घर के बुजुर्ग सदस्यों की सेहत पर ध्यान दें, क्योंकि उनकी तबीयत आज कुछ कमजोर रह सकती है। उनके स्वास्थ्य की देखभाल करें और उनकी जरूरतों को प्राथमिकता दें। बेहतर स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा के लिए गणेश जी के सिद्ध मंत्र "ॐ गजाननाय नमः" का जाप करें, इससे शुभ फल प्राप्त होंगे।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आप स्वास्थ्य हानि और शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं। गणेश जी दूर करेंगे कष्ट इस मंत्र का जाप करें -
गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा॥
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि के व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। साथ ही आज आपको कामकाज के सिलसिले में छोटी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रॉपर्टी खरीदने के लिहाज से बेहद शुभ रहेगा। यदि आप संपत्ति निवेश की योजना बना रहे हैं, तो आज का समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। हालांकि, दोपहर के बाद खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है, इसलिए वित्तीय मामलों में संतुलन बनाए रखें। इसके अलावा, विरोधी पक्ष आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। धन प्राप्ति और आर्थिक स्थिरता के लिए "ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः" मंत्र का जाप करें, इससे शुभ फल प्राप्त होंगे।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए परिस्थितियों में तेजी से बदलाव आना शुरू होगा। ऐसा लगेगा मानो सब कुछ आपको विरुद्ध हों। हालांकि, आज किसी बात को लेकर मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। गणेश जी के सिद्ध मंत्र ॐ गजाननाय नमः के जाप मानसिक तनाव में लाभकारी है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को आज कोशिश करनी है की दूसरे के मामले में ज्यादा दखल न दें। वरना आपको मानहानि या परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन घरेलू जीवन को लेकर मानसिक उथल-पुथल से भरा रह सकता है। विशेष रूप से दोपहर के बाद तनाव बढ़ने की संभावना है, जिससे गृहस्थ जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और संयम बनाए रखें, क्योंकि यह स्थिति अस्थायी हो सकती है। मानसिक शांति और पारिवारिक सुख के लिए "ॐ ऐं ह्वीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे" मंत्र का बुधवार को जाप करना अत्यंत लाभकारी रहेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों के खर्चे कम हो जाएंगे। फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरुर सफलता मिलेगी। आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभकारी रहने वाला है। आज गणेश जी प्रसाद चढाएं।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को खानपान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी है। वरना आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को फिलहाल, कम समय में अधिक कामयाबी हो सकती है। क्योंकि, इस समय आपकी हिम्मत और पुरुषार्थ शक्ति बढ़ हुई रहेगी।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को आज व्यापार में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होने वाला है। साथ ही आज आपको माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है। ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नम मंत्र का जाप धन -लाभ को और बढ़ाएगा।
Updated on:
12 Mar 2025 10:02 am
Published on:
11 Mar 2025 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
