
Indore Missing Couple Sonam Raghuvanshi arrested (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Indore Missing Couple: शिलांग में लापता सोनम रघुवंशी उत्तरप्रदेश में मिली। बताया जा रहा है कि सोनम उत्तरप्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे में मिली है जहां पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। अब इस मामले की जानकारी मेघालय की डीजीपी आई नोंगरांग ने दी। इस मामले मृतक राजा रघुवंशी के भाई और सोनम की मां का बयान सामने आया है। (Sonam Raghuvanshi arrested)
राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने मीडिया से कहा कि वे सब सोनम के ज़ुबानी सच के इंतज़ार में हैं। उनका कहना है कि सोनम के बोलने का इंतज़ार करना चाहिए. हम भी इंतज़ार कर रहे हैं कि सोनम क्या बोलेगी। आरोप तो किसी पर भी लग सकते हैं।
उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई भी नाम फिक्स नहीं किया जा सकता, अभी तक सभी संभावनाएं खुली हैं।
सोनम की मां संगीता रघुवंशी ने बेटी के मिलने के बाद कहा कि हम शुक्रगुजार हैं कि वह मिल गई, लेकिन दर्द अभी भी बना हुआ है। अब हम जानना चाहते हैं कि राजा की हत्या के पीछे कौन था। वह लौट आई है, फिर भी दुख है, हमने राजा को खो दिया।
मेघालय की डीजीपी आई नोंगरांग ने सोमवार को यह जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि राजा की पत्नी सोनम ने यूपी के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। रातभर छापेमारी के बाद तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। डीजीपी ने बताया कि एक व्यक्ति को यूपी से पकड़ा गया है। नोंगरांग ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या के लिए मध्य प्रदेश से 3 हत्यारों को भाड़े पर लिया था। उन्होंने कहा अपराध में संलिप्त कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश में अभियान अब भी जारी है। (Sonam Raghuvanshi arrested)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम कुछ समय पहले ही अपने घर में बात की थी। पुलिस सोनम के घरवालों के फोन पर पैनी नजर बनाई हुई थी। बताया जा रहा है कि सोनम ने अपने घर से बात करने के दौरान सरेंडर शब्द का इस्तेमाल किया था।
Published on:
09 Jun 2025 09:52 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
