
Indore Missing Couple Meghalaya Murder Case (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Meghalaya Murder Case: शिलांग में लापता सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi arrested) उत्तरप्रदेश में मिली। सोनम उत्तरप्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे में मिली है जहां पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। मामले में एक तरफ जहां गाजीपुर पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच बता रही कि सोनम ने सरेंडर नहीं उसे गिरफ्तार किया है तो वहीँ मेघालय पुलिस अभी भी अपनी सरेंडर वाली थ्योरी पर कायम है।
इसी बीच मेघालय के उप मुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सियम के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर इंदौर मिसिंग कपल (Indore Missing Couple) से राजा हत्याकांड (raja raghuwanshi murder Case)बने केस पर पूरा ब्यौरा दिया। हालांकि, पीसी के बाद उप मुख्यमंत्री मेघालय को बदनाम करने वाले लोगों पर भड़क गए और उनपर जमकर निशाना साधा।
मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने कहा कि चार लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। प्रेस्टोन ने बार फिर मेघालय पुलिस के सरेंडर वाली थ्योरी को सच बताते हुए कहा कि 'सोनम ने यूपी में आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि मामले में टोटल 5 आरोपी हो गए है। हम सोनम को आगे की जांच के लिए शिलांग लाने की प्रक्रिया में हैं।
सीएम ने भड़कते हुए कहा कि इन दिनों वे मेघालय के लोगों और सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं। चूंकि हमने पहले ही आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है, इसलिए उन्हें सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा और एक दिन उन्हें मेघालय के खिलाफ़ अपने बयान वापस लेने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 'मेघालय सुरक्षित है, और उन्हें यह सीखने की ज़रूरत है कि सभी तथ्य और विवरण प्राप्त किए बिना निष्कर्ष पर न पहुँचें। इससे भ्रम पैदा होता है। हमारे पुलिस बल ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।'
नागालैंड में भाजपा और एनडीपीपी की सरकार में मंत्री और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष तेमजिन इमना अलॉन्ग लोंगकुमेर ने भी फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक न्यूज़ वेबसाइट की खबर को शेयर कर लिखा कि 'आसान भाषा में, बीवी ने रची चाल, और चर्चा का केंद्र बना पूर्वोत्तर। उन्होने आगे लोगों से पूर्वोत्तरराज्यों को बदनाम न करने कि अपील करते हुए लिखा कि 'उत्तर-पूर्व को यूँ ही बदनाम मत किया करो !'
मेघालय की डीजीपी आई नोंगरांग ने सोमवार को यह जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि राजा की पत्नी सोनम ने यूपी के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। रातभर छापेमारी के बाद तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। डीजीपी ने बताया कि एक व्यक्ति को यूपी से पकड़ा गया है। नोंगरांग ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या के लिए मध्य प्रदेश से 3 हत्यारों को भाड़े पर लिया था। उन्होंने कहा अपराध में संलिप्त कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश में अभियान अब भी जारी है।
Updated on:
09 Jun 2025 02:54 pm
Published on:
09 Jun 2025 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
