26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha elections 2024: बीकानेर लोकसभा क्षेत्र, इस बार गोविंद करेंगे अर्जुन के तीरों का सामना

इस क्षेत्र में पिछले बीस साल से भाजपा का दबदबा रहा है। ऐसे में कांग्रेस के गोविंद को अर्जुन का सामना करनेे के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।  

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 21, 2024

Loksabha election 2024: बीकानेर लोकसभा क्षेत्र: इस बार गोविंद करेंगे अर्जुन के तीरों का सामना

Loksabha election 2024: बीकानेर लोकसभा क्षेत्र: इस बार गोविंद करेंगे अर्जुन के तीरों का सामना

जयपुर। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण में ही 19 अप्रेल को मतदान होगा। वहीं दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा व कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। भाजपा ने जहां लगातार चौथी बार अर्जुन राम मेघवाल पर ही विश्वास जताया है, वहीं कांग्रेस ने पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल को पहली बार लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। इस क्षेत्र में पिछले बीस साल से भाजपा का दबदबा रहा है। ऐसे में कांग्रेस के गोविंद को अर्जुन का सामना करनेे के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।

बीकानेर सीट वर्ष 2009 के परिसीमन में आरक्षित हो गई थी। तभी से भाजपा ने केवल अर्जुनराम मेघवाल पर ही विश्वास जताया है। वे भी हर चुनाव में जीत हासिल करते रहे हैं। इधर भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल को शिकस्त देने के लिए कांग्रेस ने हर चुनाव में अपना प्रत्याशी बदला है, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन के सियासी तीरों के सामने टिक नहीं पाए हैं। कांग्रेस ने सबसे पहले वर्ष 2009 में उनके सामने रेवत राम पंवार को मैदान में उतारा था। इसके बाद वर्ष 2014 में शंकर पन्नू ने उनके खिलाफ ताल ठोकी। वहीं वर्ष 2019 में मदनगोपाल मेघवाल पर दांव खेला। लेकिन ये भी हार गए। इस बार कांग्रेस ने फिर रणनीति बदलते हुए गोविन्द मेघवाल को मैदान में उतारा है।

शुरूआत में था राजपरिवार का दबदबा

बीकानेर लोकसभा सीट पर शुरूआती दौर में राजपरिवार का ही दबदबा था। यहां के पूर्व महाराजा करणीसिंह वर्ष 1952 से लेकर वर्ष 1971 तक लगातार पांच चुनाव निर्दलीय ही जीते थे।

धर्मेंद्र व जाखड़ से भी बनी पहचान

इस सीट से फिल्म स्टार धर्मेंद्र तो पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ ने भी अपनी कर्मभूमि बनाई थी। यहां से वर्ष 2004 के चुनाव में भाजपा ने धर्मेेंद को टिकट दिया। वे जीत भी गए, लेकिन अपने क्षेत्र में सक्रियता नगण्य रहने के कारण उन्हें दुबारा मौका नहीं मिला। वहीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ ने कांग्रेस के टिकट से वर्ष 1998 का चुनाव जीता था।

छह विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा

बीकानेर लोकसभा क्षेत्र मेंं लगने वाले आठ विधानसभा क्षेत्रों में से केवल एक विधानसभा क्षेत्र अनूपगढ ही श्रीगंगानगर जिले में लगती है। बाकी सात विधानसभा क्षेत्र बीकानेर जिले में ही हैं। वहीं आठ विधानसभा क्षेत्रों में से छह विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का कब्जा है।

-----------------------------------------------------

विधानसभा क्षेत्र-- विधायक---पार्टी

अनूपगढ़---- शिमला देवी---- कांग्रेस

खाजूवाला---- विश्वनाथ मेघवाल---- बीजेपी

बीकानेर पश्चिम---- जेठानंद व्यास---- बीजेपी

बीकानेर पूर्व---- सिद्धि कुमारी---- बीजेपी

कोलायत---- अंशुमान सिंह भाटी---- बीजेपी

लूणकरणसर---- सुमित गोदारा---- बीजेपी

डूंगरगढ़---- ताराचंद सारस्वत---- बीजेपी

नोखा---- सुशीला रामेश्वर डूडी---- कांग्रेस

-------------------

संसद के सदस्य

वर्ष--- सदस्य--- दल

1952---- महाराजा करणी सिंह---- स्वतंत्र

1957---- महाराजा करणी सिंह---- स्वतंत्र

1962---- महाराजा करणी सिंह---- स्वतंत्र

1967---- महाराजा करणी सिंह---- स्वतंत्र

1971---- महाराजा करणी सिंह---- स्वतंत्र

1977---- हरिराम मक्कासर गोदारा---- जनता पार्टी

1980---- मनफूल सिंह चौधरी---- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई)

1984---- मनफूल सिंह चौधरी---- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1989---- सोपत सिंह मक्कासर---- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी)

1991---- मनफूल सिंह चौधरी---- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1996---- महेंद्र सिंह भाटी---- भारतीय जनता पार्टी

1998---- बलराम जाखड़---- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1999---- रामेश्वर लाल डूडी---- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

2004---- धर्मेंद्र---- भारतीय जनता पार्टी

2009---- अर्जुन राम मेघवाल---- भारतीय जनता पार्टी

2014---- अर्जुन राम मेघवाल---- भारतीय जनता पार्टी

2019---- अर्जुन राम मेघवाल---- भारतीय जनता पार्टी

-------------------------------------------------

पिछले चार चुनावों का परिणाम

वर्ष-2019

दल---- उम्मीदवार---- वोट---- प्रतिशत

बीजेपी---- अर्जुन राम मेघवाल---- 657,743---- 59.82

कांग्रेस---- मदन गोपाल मेघवाल---- 3,93,662---- 35.80

------------------

वर्ष-2014

बीजेपी---- अर्जुन राम मेघवाल---- 5,84,932---- 62.91

कांग्रेस---- शंकर पन्नू---- 2,76,853---- 29.78

------------------------------

वर्ष-2009

बीजेपी---- अर्जुन राम मेघवाल---- 2,44,537---- 42.92

कांग्रेस---- रेवत राम पंवार---- 2,24,962---- 39.48

संबंधित खबरें

------------------------------

वर्ष-2004

बीजेपी---- धर्मेन्द्र---- 5,17,802---- 48.06

कांग्रेस---- रामेश्वर लाल डूडी---- 4,60,627---- 42.76

----------------------------------------------------------------

यह भी पढ़े:

यह भी पढ़े: नागौर लोकसभा सीट: ज्योति मिर्धा को भाजपा ने मैदान में उतारा, कांग्रेस ढूंढ रही तोड़


यह भी पढ़े:अलवर लोकसभा क्षेत्र: यादव बाहुल्य सीट, अब तक दस सांसद यादव ही बने


यह भी पढ़े:जोधपुर लोकसभा क्षेत्र: कभी था कांग्रेस का दबदबा, अब दस साल से भाजपा के खाते में सीट


यह भी पढ़े: पाली लोकसभा सीट : पीपी चौधरी पर भाजपा ने खेला लगातार तीसरी बार दांव

यह भी पढ़े:भरतपुर लोकसभा क्षेत्र: परिसीमन से पहले राजधराने का रहा था दबदबा


यह भी पढ़े: बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र सरहद से सटी बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर हर बार होता है घमासान चुनाव


यह भी पढ़े: Jhalawar Loksabha Election 2024: 35 सालों से भाजपा का गढ़, कांग्रेस को जीत के लिए बहाना होगा पसीना