इनको करना था संबोधन
प्रधानमंत्री की उपस्थिति में देश के ख्याति प्राप्त नौ प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी , गौतम अडानी, सुभाष चंद्रा, कुमार मंगलम बिड़ला, शोभना कामिनेनी,आनंद महिंद्रा, बाबा रामदेव, पंकज पटेल, रशेश शाह तथा एन. चंद्रशेखरन को अपने निवेश प्लान के बारे में विचार रखने थे। इनके अलावा मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ को भी सम्बोधन करना था। सबने अपने विचार रखने और निवेश की घोषणा की लेकिन इस बीच बाबा रामदेव नहीं पहुंचे ।