अहमदाबाद हादसे में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे। सिर्फ एक यात्री, ब्रिटिश नागरिक विश्वाश कुमार रमेश, इस दुर्घटना में चमत्कारिक रूप से बच पाए। विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) तथा एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) संयुक्त रूप से इसकी जांच कर रहे हैं।