
Multi-party delegation on Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव में भले ही कमी आई हो, लेकिन भारत सरकार अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब भारत सॉफ्ट डिप्लोमैसी के जरिए पाकिस्तान को वैश्विक मंचों पर बेनकाब करने की तैयारी में है।
भारत सरकार ने इस मिशन के लिए 58 नेताओं की सात टीमों का गठन किया है, जो 22 से 30 मई के बीच यूरोप और मिडिल ईस्ट के प्रमुख 33 देशों का दौरा करेंगी। ये डेलिगेशन उन देशों को यह समझाने का प्रयास करेंगे कि भारत ने पाकिस्तान की शह पर हो रही आतंकी गतिविधियों के खिलाफ आत्मरक्षा में कार्रवाई की है।
इन डेलिगेशन का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के स्थायी और अस्थायी सदस्यों सहित वैश्विक प्रभावशाली देशों को यह संदेश देना है कि भारत की कार्रवाई न्यायोचित और आवश्यक थी। प्रत्येक टीम में एक सांसद को टीम लीडर नियुक्त किया गया है और हर टीम में 8 से 9 सदस्य शामिल हैं। सभी डेलिगेशन में कम से कम एक मुस्लिम प्रतिनिधि को रखा गया है। चाहे वह राजनेता हो गया राजदूत हो। कांग्रेस सांसद शशि थरूर को अमेरिका सहित 5 देश जाने वाले डेलिगेशन की कमान सौंपी गई है।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर को अमेरिका समेत 5 महत्वपूर्ण देशों के डेलिगेशन की कमान सौंपी गई है। थरूर की अंतरराष्ट्रीय छवि और कूटनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है ताकि अमेरिका और पश्चिमी देशों में भारत का पक्ष मजबूत किया जा सके।
ग्रुप 1 की कमान भाजपा सांसद बैजयंत पांडा को दी गई है।
ग्रुप 2 की जिम्मेदारी भाजपा के रविशंकर प्रसाद के हाथों में है।
ग्रुप 3 की कमान जेडीयू के संजय कुमार झा के पास है।
ग्रुप 4 को शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे लीड करेंगे।
ग्रुप 5 कांग्रेस नेता शशि थरूर लीड करेंगे।
ग्रुप 6 डीएमके की महिला सांसद कनिमोझी लीग करेंगी।
ग्रुप 7 की जिम्मेदारी NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले के हाथ है।
बैजयंत पांडा, सांसद, बीजेपी
डॉ. निशिकांत दुबे, सांसद, बीजेपी
फांगोन कोन्याक, सांसद, बीजेपी
रेखा शर्मा, सांसद, बीजेपी
असदुद्दीन ओवैसी, सांसद, एआईएमआईएम
सतनाम सिंह संधू, सांसद, नामांकित
गुलाम नबी आजाद
राजदूत हर्ष श्रींगला
रवि शंकर प्रसाद, सांसद, बीजेपी
डॉ. दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, सांसद, बीजेपी
प्रियंका चतुर्वेदी, सांसद, शिव सेना (यूबीटी)
गुलाम अली खटाना, सांसद, नामांकित
डॉ. अमर सिंह, सांसद, आईएनसी
समिक भट्टाचार्य, सांसद, बीजेपी
एमजे अकबर
राजदूत पंकज सरन
संजय कुमार झा, सांसद, जदयू
अपराजिता सारंगी, सांसद, बीजेपी
यूसुफ पठान, सांसद, एआईटीसी
बृज लाल, सांसद, बीजेपी
डॉ. जॉन ब्रिटास, सांसद, सीपीआई (एम)
प्रदीप बुरमान, सांसद, बीजेपी
हेमंग जोशी, सांसद, बीजेपी
सलमान खुर्शीद
राजदूत मोहन कुमार
श्रीकांत शिंदे, सांसद, शिव सेना
बांसुरी स्वराज, सांसद, बीजेपी
ईटी मोहम्मद बशीर, सांसद, आईयूएमएल
अतुल गर्ग, सांसद, बीजेपी
डॉ. समीत पाठक, सांसद, बीजेपी
सुमन कुमारी मिश्रा, सांसद, बीजेपी
एसएस अहलूवालिया
राजदूत सुजान चिनॉय
डॉ. शशि थरूर, सांसद, आईएनसी
सरफराज अहमद, सांसद, जेएमएम
जीएम हरीश बालयोगी, सांसद, टीडीपी
शशांक मणि त्रिपाठी, सांसद, बीजेपी
भुबनेश्वर कालिता, सांसद, बीजेपी
मिलिंद मुरली देवरा, सांसद, शिव सेना
तरंजीत सिंह संधू
तेजस्वी सूर्या, सांसद, बीजेपी
कनिमोझी करुणानिधि, सांसद, डीएमके
राजीव राय, सांसद, एसपी
मीयान अलताफ अहमद, सांसद, आईएनसी
कैप्टन बृजेश चौटाला, सांसद, बीजेपी
प्रेम चंद गुप्ता, सांसद, बीजेपी
डॉ. अशोक कुमार मित्तल, सांसद, आप
राजदूत मंजीव एस पूरी
राजदूत जावेद अशरफ
सुप्रिया सुले, सांसद, एनसीपी (एससीपी)
राजीव प्रताप रुडी, सांसद, बीजेपी
विक्रम जीत सिंह सहाय, सांसद, आप
मनीष तिवारी, सांसद, आईएनसी
अनुराग सिंह ठाकुर, सांसद, बीजेपी
लव श्रीकृष्ण देवरायलु, सांसद, बीजेपी
आनंद शर्मा
वी. मुरलीधरन
राजदूत सईद अकबरुद्दीन
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
18 May 2025, 12:35 PM IST
Published on:
18 May 2025, 12:31 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय




