
इस IPS की लव मैरिज का हुआ था ऐसा भयानक अंजाम, सुनकर कांप जाएगी रूह
नोएडा। अभी यूपी कैडर के IPS सुरेंद्र दास की आत्महत्या का मामला सुर्खियों में है। कानपुर में एसपी पूर्वी के पद पर तैनात सुरेंद्र दास ने अात्महत्या कर ली थी। इसके पीछे उनका पत्नी से विवाद होना बताया गया था। जबकि आपको बता दें कि आईपीएस या आईएएस को इस तरह के हालातों से जूझने की ट्रेनिंग दी जाती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर नोएडा में हुआ था। यहां एक आईपीएस ने खुद को गोली मार ली थी जबकि उसकी पत्नी बिल्डिंग से कूद गई थी।
नोएडा में करीब तीन साल पहले है की है घटना
कानपुर में एसपी पूर्व के पद पर तैनात आईपीएस सुरेंद्र दास की तरह ही नोएडा में करीब तीन साल पहले एक आईपीएस ने सुसाइड किया था। उस समय उनकी पत्नी भी इमारत से नीचे कूद गई थी। बाद में उनकी भी इलाज के दौरान अस्पताल मंे मौत हो गई थी। यह केस अभी तक अनसुलझा है। इसके पीछे भी घरेलू विवाद को ही वजह बताया गया था।
दिल्ली में थे तैनात
बात नवंबर 2015 की है। दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी अमित सिंह अपनी पत्नी सरिता अौर बेटी डेढ़ साल की बेटी के साथ नोएडा के सेक्टर 100 में स्थित लोटस बोलवर्ड अपार्टमेंट में रहते थे। साउथ वेस्टर्न रेंज स्पेशल सेल में तैनात एसीपी अमित सिंह मूल रूप से छपरा (बिहार) के रहने वाले थे। घटना के तीन माह पहले ही वह दिल्ली के पटपड़गंज से नोएडा शिफ्ट हुए थे। उनकी पत्नी डॉ. सरिता एक निजी अस्पताल में डेंटिस्ट थी। डाॅ. सरिता बांदा की रहने वाली थी।
दोनों ने की थी लव मैरिज
पुलिस के मुताबिक, एसीपी अमित शाम को ऑफिस से घर लौटे थे। रात को पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद अमित कमरे में चले गए थे। थोड़ी देर बाद उन्होंने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी। दरवाजा खुलने पर जब उनकी पत्नी सरिता ने शव देखा तो उन्होंने चाकू से खुद पर ही हमला किया लेकिन लोगों ने उन्हें रोक दिया था। हालांकि, कुछ देर बाद ही सरिता ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। बाद में पता यह भी चला था कि दोनों ने लव मैरिज की थी।
Published on:
11 Sept 2018 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
