19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Noida / इस मामले में राजनाथ सिंह के बेटे से काफी पीछे हैं केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा

इस मामले में राजनाथ सिंह के बेटे से काफी पीछे हैं केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधायकों और सांसदों को दे रखा है ट्विटर पर फॉलोअरों की संख्या का टारगेट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 24 Apr 2018, 11:31 AM IST

pankaj singh

नोएडा। भाजपा विधायक और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे ने एक मामले में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को पछाड़ दिया है। दरअसल, उनके ट्विटर अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या केंद्रीय म़़ंत्री से ज्यादा है। इस मामले में दादरी के विधायक तेजपाल नागर चौथे नंबर पर हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के फॉलोअर्स की संख्या मिलियन में हैं।

यह भी पढ़ें: बेकाबू ट्रक घर में घुसा,दो की मौत दो की हालत नाजुक

प्रधानमंत्री ने इतना दे रखा है टारगेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सभी विधायकों और सांसदों को ट्विटर पर फॉलोअरों की संख्या का टारगेट दे रखा है। उन्होंने सांसदों को 3 लाख और विधायकों को डेढ़ लाख का टारगेट दे रखा है। इसको लेकर कई विधायक व सांसद ट्विटर पर सक्रिय भी रहते हैं। अब अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ही बात करें तो उनके फॉलाअर्स की संख्या 2.57 मिलियन यानी 25 लाख से ज्यादा है। जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के 1.38 मिलियन यानी 13 लाख 8 हजार और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के 8 लाखा 77 हजार से ज्यादा फॉलाअर्स हैं।

यह भी पढ़ें: बलराज भाटी को मारने के बाद अब यूपी एसटीएफ की नजर अमर सिंह पर

पकंज सिंह का अकाउंट

इस मामले में नोएडा के विधायक पंकज सिंह भी पीछे नहीं हैं। उनका ट्विटर अकाउंट भी समय—समय पर अपडेट होता रहता है। उनके 3 लाख 57 हजार से ज्यादा फॉलाअर्स हैं। उनके अकाउंट 2148 ट्वीट भी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: बिजली मीटर चेक करने के बहाने महिला से गंदा काम करने वाले एसडीओ को अब मिली ये सजा

महेश शर्मा हैं पीछे

हां, अगर बात केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा की करें तो वह पंकज सिंह से पीछे हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के ट्विटर हैंडल पर 1 लाख 58 हजार फॉलोअर हैं। हालांकि, ट्वीट करने के मामले में वह पंकज सिंह से आगे हैं। उन्होंने 10 हजार 400 से ज्यादा ट्वीट और रिट्वीट किए हैं।

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: चलती कार में 11वीं की छात्रा से 11 घंटे तक गैंगरेप, आरोपियों में पीड़िता का क्लासमेट भी शामिल

दादरी के विधायक के फॉलाअर्स काफी कम

गौतमबुद्ध नगर के जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह के फॉलाअर्स की संख्या हजारों में है। उनके मात्र 11 हजार 800 फॉलोअर हैं। उनके अलावा दादरी के विधायक तेजपाल नागर तो इनसे बहुत पीछे हैं। उनके तो केवल 1162 ही फॉलोअर हैं।

यह भी पढ़ें: दस रुपये के सिक्के को लेकर किशोर की पीट पीट कर हत्या