12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Budget Session 2nd Day: आवैसी के सामने लगे जय श्रीराम के नारे, शपथ लेने के बाद कहा ‘अल्लाहु अकबर’

Budget Session 2019: 40 दिनों तक चलेगा संसद सत्र कांग्रेस नहीं तय कर पाई सदन का नेता असदुद्दीन ओवैसी के सामने लगे जय श्रीराम के नारे  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 18 Jun 2019, 2:24 PM IST

news

नई दिल्‍ली। Budget Session 2nd Day: लोकसभा सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है लेकिन कांग्रेस अभी सदन में संसदीय का नेता तय नहीं कर पाई है। पार्टी के कई वरिष्‍ठ नेताओं के लोकसभा चुनाव हार जाने के कारण यह असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस आज इसकी घोषणा कर सकती है। वहीं, संसद में शपथ ग्रहण के दौरान आल इंडिया मजलिस-इ-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा सदस्य पद की शपथ ली। तभी वहां बैठे भाजपा सदस्यों ने जय श्रीराम ओर वंदे मातरम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर कटाक्ष करते हुए ओवैसी ने कहा कि श्रीराम के साथ ही अच्छा होता अगर नारे लगाने वालों को बच्चों की मौत भी याद भी आ जाती।

उत्तर भारत में बारिश के बाद तापमान में गिरावट, पारा खिसक कर 33 डिग्री पर आया

पंजाब: सांसद बनने के बाद सनी देओल ने पहली बार किया क्षेत्र का दौरा, शेयर की फोटों

लोकसभा में अपने नेता का चुनाव करेगी कांग्रेस

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को पार्टी लोकसभा में अपने नेता का चुनाव कर लेगी लेकिन कौन होगा इसको लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है। पार्टी के वरिष्‍ठ नेता पीएल पुनिया के मुताबिक संसद सत्र में विधायी कामकाज की शुरूआत 20 जून से होगी उससे पहले पार्टी के नेता का चुनाव कर लिया जाएगा।

पाकिस्तान की सूचना के बाद हाई अलर्ट पर कश्मीर, पुलवामा में हमले की में आतंकी

तीन तलाक के बिल पर भाजपा समर्थन नहीं करेगी जेडीयू, कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

नवनिर्वाचित सांसद लेंगे शपथ

सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , गृह मंत्री अमित शाह , कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी सहित केंद्रीय कैबिनेट के लोकसभा के सभी नवनिर्वाचित सांसदों सहित कई राज्‍यों के सांसदों ने शपथ ली। राज्‍यवार सांसदों को शपथ दिलाने के क्रम में दूसरे दिन बाकी राज्‍यों के सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी।

ममता बनर्जी ने EVM पर उठाए सवाल, बोलीं- भाजपा ने अपने हिसाब से की थी प्रोग्रामिंग

दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत के आसार, वायु तूफान से मानसून में देरी

40 दिन का है सत्र

17 जून से शुरू हुए लोकसभा का सत्र 40 दिनों तक चलेगा जिसमें लोकसभा की 30 और राज्‍यसभा की 27 बैंठके होगी। इस दौरान सरकार की कोशिश होगी कि तीन तलाक संशोधन विधेयक,, केंद्रीय शैक्षणिक संस्‍थान विधेयक, जम्मू कश्मीर आरक्षण विधेयक को पारित कराने की होगी। इसके अलावा सरकार को इस सत्र में पिछली सरकार के समय के लागू 10 अध्यादेशों को रद्द कर उनकी जगह पर विधेयक पास कराना भी जरूरी होगा।

'वायु' चक्रवात: अशांत समुद्र में हलचल, 20 फीट ऊंची उठ रहीं लहरें, देखें वीडियो

दिल्ली: DMRC ने भेजा मेट्रो में महिलाओं के मुफ्त सफर का प्रस्ताव, सरकार से मांगा 8 माह का समय

वित्तीय कामकाज के लिए समर्पित होगा बजट सत्र

राज्‍यसभा का 249वां सत्र 20 जून से शुरु होगा। सत्र के दौरान मुख्य रूप से शपथ ग्रहण, लोकसभाध्यक्ष का चुनाव, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, केन्द्रीय बजट 2019-20 से संबंधित वित्तीय कामकाज के लिए समर्पित होगा। हालांकि सत्र के दौरान आवश्यक विधायी और गैर-विधायी कार्यों के लिए भी समय प्रदान किया जाएगा। सत्र के दौरान 4 जुलाई को आर्थिक सर्वेक्षण और 5 जुलाई को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा।

मोंटी चड्ढा IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार, फ्लैट बायर्स से 100 करोड़ के फ्रॉड का आरोप