2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP उपचुनाव : कांग्रेस ने तलाश लिया जीत का फार्मूला! ग्वालियर-चंबल की 16 सीटों पर ये होगी रणनीति

उपचुनाव में ग्वालियर चंबल संभाग की 16 सीटों की जीत के लिए ये होगी कांग्रेस की रणनीति।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Jul 2020, 9:31 AM IST

news

MP उपचुनाव : कांग्रेस ने तलाश लिया जीत का फार्मूला! ग्वालियर-चंबल की 16 सीटों पर ये होगी रणनीति

भोपाल/ मध्य प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव ( By-election ) में कांग्रेस पार्टी ( Congress Party ) जीत दर्ज करने का हर संभव प्रयास कररही है। वहीं, कांग्रेस की पेनी नजर ग्वालियर चंबल ( Gwalior Chambal ) क्षेत्र की 16 सीटों पर खास है, पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने यहां जीत का फार्मूला भी तैयार कर रखा है। बीजेपी ( BJP ) नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) के गढ़ को भेदने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता एक बस पर सवार होकर लगातार 5 दिन तक 16 सीटों पर घूम-घूमकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे। इसके लिए सोमवार रात को कांग्रेस ने एक गोपनीय बैठक भी की है।

पढ़ें ये खास खबर- सरकार गिराने का सवाल पूछने वाली छात्रा हुई ट्रोल, पुलिस बोली- सवाल पूछने का हक किसने दिया

यहां हुई गोपनीय बैठक

गोपनीय बैठक कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के घर पर हुई, जिसमें ग्वालियर चंबल क्षेत्र के नेताओं के साथ साथ अजय सिंह, अरुण यादव, रामनिवास रावत और आरिफ अकील शामिल हुए। बैठक में जो कार्यक्रम तय हुआ है उसके मुताबिक, कांग्रेस पार्टी ग्वालियर चंबल इलाके की 16 सीट पर माहौल बनाने के लिए 13 जुलाई से चुनाव प्रचार अभियान पर निकलेगी। कांग्रेस नेता एक साथ एक बस पर सवार होकर ग्वालियर चंबल के क्षेत्रों में घूमेंगे। 13 जुलाई को पीतांबरा पीठ के दर्शन करने के बाद चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की जाएगी।

पढ़ें ये खास खबर- VIDEO : केदारनाथ धाम परिसर में सेल्फी ले रहा था परिवार, अचानक फोन में रिकॉर्ड हुआ चमत्कारी दृष्य


बस पर सवार होंगे कांग्रेस के ये नेता

ग्वालियर चंबल क्षेत्र में 13 जुलाई से शुरु होने जा रहे कांग्रेस के इस प्रचार अभियान में कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा, एनपी प्रजापति, डॉक्टर गोविंद सिंह, केपी सिंह, अशोक सिंह, अरुण यादव, अजय सिंह, आरिफ अकील, लाखन सिंह यादव, फूल सिंह बरैया शामिल होंगे।

पढ़ें ये खास खबर- खुलासा : प्रेमिका की हो रही थी कहीं और शादी, मंडप में बैठने से पहले प्रेमी ने कर दी हत्या


जातीय समीकरण पर रहेगा फोकस

ग्वालियर-चंबल के इलाकों में प्रचार अभियान के दौरान जातीय समीकरण को भी खास महत्व दिया जाएगा। पार्टी द्वारा तैयार की गई प्रचार टीम जातीय समीकरणों को साधने के लिए हर वर्ग के नेता को शामिल करने का प्रयास करेगी। यादव वोटों को साधने के लिए अरुण यादव और लाखन सिंह यादव, ठाकुर वोटों को साधने के लिए अजय सिंह और डॉक्टर गोविंद सिंह, अनुसूचित जाति के वोटों को साधने के लिए फूल सिंह बरैया और मुस्लिम वोटों को साधने के लिए आरिफ अकील को मुहिम सौंपी गई है।

पढ़ें ये खास खबर- फेरों से पहले दूल्हा के सामने आया दुल्हन का ऐसा वीडियो, मंडप के बजाए पहुंची जेल

क्यों अहम है ग्वालियर चंबल इलाका

प्रदेश की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में ग्वालियर चंबल का इलाका ही सबसे खास है। 24 सीटों में से सबसे ज्यादा 16 सीटें इसी अंचल से निकलती हैं और ऐसे में सिंधिया के गढ़ में पार्टी की पैठ मजबूत करने के लिए कांग्रेस के नेता प्रचार अभियान में जुटने का काम कर रहे हैं।

पढ़ें ये खास खबर- मध्य प्रदेश में सबसे अधिक शिशु मृत्यु दर, 1,000 जीवित जन्मों में 48 मौतें दर्ज


कांग्रेस का प्रचार अभियान

17 जुलाई को अशोकनगर जिले के अशोकनगर, मुंगावली और बम्होरी में चुनाव प्रचार होगा।