रतलाम (नामली)। फोरलेन पर सुबह चार बजे जब कोहरा था, तब एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में यह सड़क दुर्घटना हुई है। आयशर ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मारी। इस सड़क दुर्घटना में 3 घायल हुए है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों को वाहन में से ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया है। मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों वाहन को दुर्घटना के बाद जब्त कर लिया गया है।