27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मोदी जी, अब आप ही बचा सकते हैं!’ अफगानिस्तान के पूर्व सांसद ने ‘खुले युद्ध’ के बीच भारत से मांगी मदद

अफगानिस्तान की पूर्व सांसद मरियम सोलेमनखिल ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी युद्ध के बीच एक बड़ा बयान देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने मांग की है कि पाकिस्तान को तुरंत 'परमाणु मुक्त' किया जाना चाहिए। उन्होंने भारत से इस संकट में सक्रिय भूमिका निभाने और अफगानिस्तान के लोगों की रक्षा के लिए सैन्य व कूटनीतिक मदद देने की भावुक अपील की है।

2 min read
Google source verification
Mariyam Solaimankhil

Mariyam Solaimankhil

अफगानिस्तान की पूर्व सांसद मरियम सुलैमानखिल (Mariam Solaimankhil), जो वर्तमान में निर्वासित हैं, ने पाकिस्तान के साथ 'खुले युद्ध' के बीच भारत से मदद की अपील की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा, 'मोदी जी, अब आप ही बचा सकते हैं!' उन्होंने पाकिस्तान को तत्काल डिन्यूक्लियराइज (परमाणु निरस्त्रीकरण) करने की मांग की और भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस मुद्दे को उठाने के लिए मजबूत बताया।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच 'ओपन वॉर'

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के तालिबान शासन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान ने तालिबान पर टीटीपी (Tehreek-e-Taliban Pakistan) जैसे आतंकी समूहों को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए 'ऑल-आउट कॉन्फ्रंटेशन' और 'ओपन वॉर' घोषित कर दिया। फरवरी 2026 में पाकिस्तान ने ऑपरेशन गजब-लिल-हक के तहत काबुल और कंधार जैसे प्रमुख अफगान शहरों पर एयरस्ट्राइक कीं, जिसमें 150 तालिबान लड़ाके मारे गए।
अफगान बलों ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी बॉर्डर ट्रूप्स पर हमला किया। इससे पहले अक्टूबर में बॉर्डर झड़पों में दोनों पक्षों से 70 से अधिक लोग मारे गए थे, और ज्यादातर लैंड बॉर्डर बंद हो गए हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक्स पर लिखा, 'अब हमारे और आपके बीच ओपन वॉर है।'

मरियम सुलैमानखिल का बयान

एक इंटरव्यू में मरियम सुलैमानखिल ने कहा, 'भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह मुद्दा उठाना चाहिए कि पाकिस्तान कितना खतरनाक है क्योंकि उनके पास परमाणु हथियार हैं। ओसामा बिन लादेन को शरण देने वाला, दर्जनों आतंकी संगठन बनाने वाला और कई बार अपनी 'गंदी हरकतों' को स्वीकार करने वाला देश कैसे परमाणु हथियार रख सकता है? उन्हें सैंक्शन लगाए जाने चाहिए, जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उन्हें तुरंत डिन्यूक्लियराइज किया जाना चाहिए। और भारत इतना मजबूत है कि वह यह कर सकता है।'

उन्होंने पाकिस्तान को 'मिलिट्री डिक्टेटरशिप' बताया, जहां रावलपिंडी के जनरल युद्ध से व्यापार करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मीडिया मैनिपुलेट करता है, ट्रोल अकाउंट बनाता है और झूठे नैरेटिव फैलाता है। पाकिस्तान आतंकवाद का शिकार होने का ढोंग करता है, लेकिन असल में यह आतंकवाद का समर्थक है।

भारत से अपील और मोदी को संदेश

मरियम ने भारत से पाकिस्तान की "टेररिस्टिक डीप स्टेट पॉलिसी" के कारण प्रभावित लाखों लोगों के लिए जवाबदेही मांगने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत मजबूत है और मोदी सरकार के नेतृत्व में यह मुद्दा उठा सकता है। उनका संदेश स्पष्ट था—पाकिस्तान के परमाणु हथियार क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा हैं, और भारत ही इसे रोक सकता है।

#pakistanafghanistanwarमें अब तक