पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस हमले में 28 लोग मारे गए थे, जिसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। भारतीय वायुसेना की कार्रवाई में पाकिस्तान के कई महत्वपूर्ण एयरबेस, जैसे नूर खान और शोरकोट, तबाह हो गए, जिससे पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ।