23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकोलस मादुरो को तुरंत रिहा करें वरना… वेनेज़ुएला-अमेरिका की लड़ाई में कूदे किम जोंग

किम जोंग उन ने मादुरो को अपना 'दोस्त' बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मांग की कि मादुरो की स्थिति तुरंत सार्वजनिक की जाए और उन्हें रिहा किया जाए।

2 min read
Google source verification
Kim Jong-un

उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन

US Attack On Venezuela: अमेरिकी सेना द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस की गिरफ्तारी के बाद वैश्विक तनाव चरम पर पहुंच गया है। उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने इसे 'दमनकारी कदम' करार देते हुए अमेरिका को खुली चेतावनी दी कि यदि मादुरो को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो यह तीसरे विश्व युद्ध को जन्म दे सकता है।

किम जोंग ने अमेरिका को दी चेतावनी

किम जोंग उन ने मादुरो को अपना 'दोस्त' बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके नेतृत्व से मांग की कि मादुरो की स्थिति तुरंत सार्वजनिक की जाए और उन्हें रिहा किया जाए। उत्तर कोरियाई राज्य मीडिया के हवाले से किम ने कहा, "यह दमनकारी कार्रवाई पूरी दुनिया को युद्ध की ओर धकेल सकती है। यदि ऐसा हुआ तो गंभीर अंतरराष्ट्रीय परिणाम भुगतने पड़ेंगे।" उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका का यह कदम वैश्विक संघर्ष को जन्म देगा।

निकोलस मादुरो पर अमेरिकी आरोप

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी ने न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मादुरो और उनकी पत्नी पर नार्को-टेररिज्म, कोकेन तस्करी, मशीनगनों की तस्करी और अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने के आरोप दर्ज किए हैं। काराकास में अमेरिकी हवाई हमलों के बाद डेल्टा फोर्स ने मादुरो को गिरफ्तार किया था। ट्रंप प्रशासन इसे न्यायिक कार्रवाई बता रहा है।

रूस की अमेरिकी कार्रवाई की निंदा

रूसी विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी कार्रवाई को 'सशस्त्र आक्रमण' करार दिया। मॉस्को ने कहा कि अमेरिका के तर्क आधारहीन हैं और यह वैचारिक दुश्मनी से प्रेरित है। रूस ने सभी पक्षों से तनाव कम करने और संवाद की अपील की, लेकिन चेतावनी दी कि ऐसे कदम क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डाल रहे हैं।

वैश्विक प्रभाव

मादुरो की गिरफ्तारी से लैटिन अमेरिका से लेकर एशिया तक तनाव बढ़ गया है। उत्तर कोरिया और रूस जैसे अमेरिका विरोधी देशों का एकजुट होना नई भू-राजनीतिक ध्रुवीकरण की ओर इशारा कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मामला नहीं सुलझा तो यह कोल्ड वॉर जैसी स्थिति पैदा कर सकता है।

#USStrikesVenezuelaमें अब तक