24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / “भारत को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार”, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर इज़रायल की प्रतिक्रिया

“भारत को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार”, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर इज़रायल की प्रतिक्रिया

Operation Sindoor Live Updates: भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दुनियाभर के देशों की तरफ से प्रतिक्रिया जाहिर की जा रही है। भारत के इस हवाई हमले पर इज़रायल की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है। आइए नज़र डालते हैं कि भारतीय सेना के इस मिशन पर इज़रायल की तरफ से क्या बयान सामने आया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 7 May 2025, 11:19 AM IST

Israel supports India's Operation Sindoor

Israel supports India's Operation Sindoor

भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) इस समय दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) का बदला लेने के लिए आधी रात को भारतीय आर्मी और एयर फोर्स ने मिलकर पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक्स की। इन एयरस्ट्राइक्स में भारतीय सेना ने आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल के ठिकानों पर मिसाइल गिराई। भारत के इस मिशन से पूरे पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। भारत की इस सैन्य कार्रवाई पर दुनियाभर के देशों की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इज़रायल (Israel) की तरफ से भी भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर प्रतिक्रिया सामने आ गई है।

"भारत को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार"

भारत में इज़रायल के राजदूत रियुवेन अज़ार (Reuven Azar) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ""भारत को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है और इज़रायल, भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है। आतंकियों को पता होना चाहिए कि निर्दोषों के खिलाफ उनके जघन्य अपराधों से बचने के लिए उनके पास छिपने की कोई जगह नहीं है।"


यह भी पढ़ें- भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चीन ने जताया अफसोस, बढ़ते तनाव को लेकर जताई चिंता

पीएम मोदी की निगरानी में दिया 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम

भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की निगरानी में अंजाम दिया। एयरस्ट्राइक्स में कई आतंकियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से उड़ी पाकिस्तान की नींद

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान की नींद उड़ गई है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने बयान दिया है कि इस हमले पर पाकिस्तान चुप नहीं बैठेगा और सही समय पर इसका जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘युद्ध की कार्रवाई’ करार देते हुए इसे कायराना हमला बताया। शरीफ ने दावा किया कि हमलों में मस्जिद सहित कई नागरिक स्थानों को निशाना बनाया गया। साथ ही शरीफ ने यह भी कहा कि भारत की इस कार्रवाई का जवाब देने का पाकिस्तान को पूरा अधिकार है।

#OperationSindoorमें अब तक